फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   workers be prepared for elections

कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं -वीरेंद्र कुमार

Wed, 01 Sep 2021 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
workers be prepared for elections
इंदिरा तिराहे पर कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र कुमार खटीक - फोटो : LALITPUR
महरौनी। केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का परचम फहराने के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर भाजपा को मजबूत करना है। कवि संजय पांडेय की मांग पर महरौनी को टीकमगढ़ और सागर से ट्रेन मार्ग से जोड़ने की मांग की, रेल मंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। वह मंगलवार को नगर के इंदिरा तिराहे पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर आगमन पर केंद्रीय मंत्री का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने केंद्रीय मंत्री को तिलक लगाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को और भी मजबूत करना है। सम्मान समारोह में टीकमगढ़ से आए मंत्री प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, प्रतेंद्र सिंघई, विवेक चतुर्वेदी, केशव खटीक, अंशुल व्यास आदि का कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इस मौके पर महेंद्र खटीक, बृजेश रिछारिया पार्षद, गौरव सोनी, प्रभु राय, अनिल तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed