फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   womn died in private hospital, hungama

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों का हंगामा

Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
womn died in private hospital, hungama
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सिद्धन रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम खजरा निवासी दीपा (27) पत्नी अजय सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों द्वारा सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उसे महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे झांसी रेफर करने की बात पर परिजन उसे सिद्धन रोड स्थित एक निजी चिकित्सालय में दोपहर करीब साढ़े बारह बजे ले गए, जहां उससे अस्पताल द्वारा फीस जमा कराई गई। जहां प्रसव कराने की कोशिश के दौरान प्रसूूता की मौत हो गई। इसकी जानकारी लगते ही परिजनों रोने चिल्लाने लगे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझाने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति अजय सिंह ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उससे ऑपरेशन के नाम पर 25 हजार रुपये लिए गए। उन्होंने पत्नी के पहने हुए जेवरात भी गायब होने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
महिला मरीज को सोमवार को साढ़े बारह बजे भर्ती किया गया था। उसका बच्चा पहले से ही पेट में खत्म हो चुका था। मरीज में जहर फैल रहा था। भर्ती के समय मरीज के परिजनों को इसके बारे में बता दिया था। उसकी स्थिति काफी खराब थी और परिजनों को मरीजों को झांसी ले जाने की भी सलाह दी थी। उनके द्वारा कराई गईं जांचों में भी यह आया था, जिसके बारे में परिजनों को बता दिया था, लेकिन वह उनके अस्पताल में ही डिलिवरी कराने की बात कर रहे थे। जिसके बाद प्रसव कराने की कोशिश की गई। लेकिन इसी दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों द्वारा 25 हजार रुपये लेने की बात गलत है। अस्पताल प्रशासन ने 13 हजार जमा कराए थे, जो उन्हें लौटा दिए हैं।
डॉ. जया पटेल, निजी अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed