फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women theft things.

महिला ने दुकान में किया हाथ साफ

Sun, 14 Feb 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
women theft things.
मड़ावरा (ललितपुर)। कस्बा मड़ावरा स्थित एक दुकान में एक महिला एवं अन्य परिजनों द्वारा कॉस्मेटिक सामग्री पर हाथ साफ किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर आरोपी महिला एवं अन्य साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना गिरार के अंतर्गत ग्राम भीकमपुर निवासी विक्रम सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह कस्बे में डाक बंगला के पास दिल्ली फैशन हाउस के नाम से जनरल एवं कॉस्मेटिक आइटम की दुकान संचालित करता है। ग्राम इकौना की एक महिला अपनी बहन और दो बच्चों के साथ शनिवार को उसकी दुकान में आई और खरीदारी के नाम पर कई सामान देखती रही। मौका पाकर महिला एवं अन्य लोगों ने बहुत सा सामान चोरी कर लिया। उनके जाने के बाद जब दुकान का सामान गायब मिला, तो दुकानदार ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग खंगाली तो पूरा माजरा सामने आया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को पकड़ लिया और थाने में ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed