फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women rights discuss

महिला अधिकारों की जागरुकता पर की चर्चा

Tue, 03 Aug 2021 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
women rights discuss
विधिक शिविर को संबोधित करती राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ कंचन जायसवाल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विश्वेश्वरैया सभागार में राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. कंचन जायसवाल ने एक दिवसीय विधिक शिविर में नव निर्वाचित महिला जिला पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की क्षमतावृद्धि और महिला अधिकारों की जागरुकता पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं एवं उनके विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी देना है, ताकि वह अपने-अपने क्षेत्र की महिलाओं को यह जानकारी उपलब्ध कराकर उनका विकास कर सकें। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की प्रतिनिधि वंदना वर्मा ने दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए संचालित कृत्रिम अंग वितरण योजना, दिव्यांग दंपती प्रोत्साहन योजना, दुकान संचालन योजना, करेक्टिव सर्जरी योजना सहित विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से डॉ. किरन ने कहा कि वर्तमान समय में लोगों की लाइफस्टाइल बदल चुकी है, जिस कारण लोगों में हाइपर टेंशन, डायबिटीज, शुगर, बीपी जैसी अनेक बीमारियां जन्म ले रही हैं, हमें अपनी इन आदतों में सुधार लाना होगा। परिवीक्षाधीन उप जिलाधिकारी दीपिका ने कहा कि कुछ समय पहले पंचायत चुनाव हुए हैं, जिसमें काफी संख्या में महिलाएं निर्वाचित हुई हैं। प्राय: यह देखा जाता है कि इन निर्वाचित महिलाओं के स्थान पर इनके पति या रिश्तेदार ही कार्य करते हैं। इस धारणा में परिवर्तन की आवश्यकता है। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा सिंह एवं क्षेत्र पंचायत सदस्याओं ने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपे गए हैं, वह उनका भलीभांति निर्वहन करेंगी, साथ ही क्षेत्र की महिलाओं के विकास एवं सशक्तीकरण के लिए तत्पर रहेंगी। अंत में राज्य महिला आयोग सदस्य ने कहा कि महिला प्रतिनिधि अपने कार्य में अपने पति व रिश्तेदारों का हस्तक्षेप न होने दें। निष्पक्ष रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करें व महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा सिंह, परिवीक्षाधीन उप जिलाधिकारी दीपिका, जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिषेक अवस्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुरेंद्र कुमार पटेल, सहायक सेवा योजना अधिकारी आकांक्षा यादव, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. किरन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से वंदना वर्मा, पंचायती राज विभाग से तबुस्सुम, महिला थानाध्यक्ष एवं अन्य विभागों से महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed