{"_id":"68c08d6dd2fea2b93f0fb095","slug":"women-protested-in-the-police-station-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-142420-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महिलाओं ने थाने में किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महिलाओं ने थाने में किया विरोध-प्रदर्शन
विज्ञापन
- शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। मंगलवार को रनगांव निवासी अनुसूचित जाति की 50 से अधिक महिलाओं ने शराब की अवैध बिक्री के विरोध में थाने पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए शराब बंदी की मांग की।
बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में कई स्थानों पर शराब की बिक्री की जा रही है। शराब के सेवन से कई लोगों की असमय मौत हो गई, वहीं शराब की लत के चलते कई घर बर्बादी की कगार पर हैं। महिलाओं द्वारा पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की और शराब की बिक्री तत्काल बंद कराए जाने की मांग की। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी केके मिश्रा ने थाने पहुंची ग्रामीण महिलाओं की पीड़ा सुनकर शराब की अवैध बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने का आश्वासन दिया। महिलाओं की शिकायत और विरोध के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के बताए गए स्थानों पर धरपकड़ के लिए दबिश दी गई।
00000000
फोटो-51,खितवांसवारी
गांव की गली-गली में शराब बिक रही है, उनका एक बेटा शराब की लत के चलते मर गया और दूसरा भी शराबी हो गया, पूरा घर बर्बाद हो गया। -वारी, रनगांव
000000000000
फोटो-52रामकली
शराब बेचने वाले घरेलू सामान लेकर बदले में शराब दे देते हैं, युवा शराब की तलब के लिए घरेलू सामान तक बेच रहे हैं और घर में लड़ाई-झगड़े कर रहे हैं।-रामकली,निवासी रनगांव