फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women protest against liquer shop

गांव से हटाया जाए शराब का ठेका, आए दिन हो रहे विवाद

Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
women protest against liquer shop
सिंदवाहा गांव में विक रही शराब को रोकने कलक्ट्रेट पहुंची महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम सिंदवाहा निवासी महिलाओं ने गांव में हो रही शराब की बिक्री रोके जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बताया कि गांव में शराब बिक्री से माहौल खराब हो रहा है। आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदर्शन के दौरान बताया कि गांव में शराब की बिक्री को लेकर महिलाएं काफी परेशान हैं। अधिकांश घरों में पुरुष शराब पीकर रहे हैं, इससे आए दिन विवाद हो रहा। ऐसे में किसी दिन बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुरुष नशे में रहने से खेती से संबंधित कोई भी कार्य नहीं कर रहे हैं। महिलाओं को गृहकार्य के साथ ही खेती व अन्य कार्य भी करना पड़ रहे हैं। कार्य न होने से परिवारों में आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

बच्चों के पालन पोषण में समस्या हो रही है। उन्होंने मांग की है कि ग्राम में खुले शराब के ठेका को हटवाया जाए। जिससे शराब के सेवन को रोका जा सके। शराब के ठेका गांव से लगभग 12 किलोमीटर की दूूरी पर खोला जाए। ज्ञापन पर शांति, पंखी, सेवरानी, माया, क्रांति, सियारानी, कमलाबाई, सरोज, देवा, सेमराबाई, कमलेश, राखी, चंदा, फूलन, शांति, सुनीता, हरबाई, गुलाबबाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed