फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women professor teasing accused to principal

महिला प्रोफेसर ने प्राचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sun, 05 Jan 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Women professor teasing accused to principal
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत एक महिला प्रोफेसर ने एक महाविद्यालय के प्राचार्य पर छेड़खानी व अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महिला प्रोफेसर ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह महाविद्यालय में वर्ष 2007 से तैनात है और उसी समय से कॉलेज के वर्तमान प्राचार्य उसके साथ अश्लील बातें व इशारे करते रहते हैं। बाहर घूमने चलने क ी बात कहकर परेशान करते हैं। इससे मानसिक कष्ट होता है। आरोप है कि विरोध करने पर प्राचार्य नौकरी से निकालने की धमकी भी देते हैं। महिला प्रोफेसर का कहना है कि पिछले दिनों प्राचार्य ने जबरन हाथ पकड़ लिया। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर शहर में जगह-जगह चर्चाएं हैं। लोग इसे शर्मनाक बता रहे हैं और कह रहे हैं कि इस मामले में कोई भी दोषी हो उस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed