फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women jump well after that daughter jump

महिला कुएं में कूदी, बचाने के लिए बेटियां भी कूद गईं

Sun, 13 Dec 2020 12:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Women jump well after that daughter jump
ललितपुर। थाना पाली के अंतर्गत मोहल्ला पंडयाना में परिवार में ही जमीन बेचने के बाद लेनदेन के विवाद को लेकर एक महिला कुएं में कूद गई। यह देख मां को बचाने के लिए उसकी दो बेटियां भी कुएं में कूद गईं। जिसके बाद महिला का पुत्र और भतीजा दोनों ने कुएं में कूदकर अन्य ग्रामीणों की मदद से मां और बहनों की जान बचाई।
विज्ञापन

कस्बा पाली के मोहल्ला पंडयाना निवासी कृष्णा (40) पत्नी भूपेंद्र यादव का अपने देवर से जमीन में हिस्सा नहीं देने पर विवाद था। इसी के चलते महिला ने आत्महत्या करने के लिए घर के बाहर ही बने कुएं में छलांग लगा दी। यह देख मां को बचाने के लिए उसकी बेटियां रागिनी (18) और तमन्ना (15) भी कुएं में कूद गईं और गहरे पानी में डूबने लगीं। तुरंत ही महिला का पुत्र राजा भइया (17) और उसके मामा का लड़का रविंद्र (22) पुत्र सुरेश निवासी अजान उन तीनों को बचाने के लिए कुएं में कूद पड़े।
विज्ञापन

मामला देख वहां बहुत से ग्रामीण एकत्रित हो गए और जानकारी मिलने पर पाली पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई। कुएं में रस्सियां फेंकी गईं और चारपाई लाकर कुएं में लटकाई गई और महिला व उनकी बेटियों को बाहर निकाला गया। पीड़ित महिला ने बताया कि जमीन, ट्रैक्टर और गाड़ी बेचने के बाद भी उसका हिस्सा नहीं दिया जा रहा है। देवरानी भी लड़ती है। वह बहुत परेशान है, उसे दो बेटियों की शादी करनी है। कई बार मांगने के बाद भी देवर पैसा नहीं दे रहे हैं। इसी वजह से उसने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में दो भाइयों में जमीन बेचने के बाद पैसे के लेनेदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद महिला कुएं में कूद गई। उसे बचाने में उसकी बेटियां भी कुएं में कूद गईं, लेकिन बाद में ग्रामीणों की मदद से सभी को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों भाइयों में समझाया गया, जिस पर वह आपस में विवाद निपटाने को राजी हो गए। फिलहाल महिला या उसके परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
श्याम नारायण सिंह, सीओ पाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed