फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Women empowerment many yojna being for women

महिलाओं के उत्थान हेतु जरी सिल्क साड़ी हथकरघा के लिए बनी योजनाएं

Mon, 10 Aug 2020 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Women empowerment many yojna being for women
ललितपुर। जनपद में एक जनपद एक उत्पाद’ को प्रोत्साहन देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागर में जनपद के ओडीओपी उत्पाद जरी सिल्क साड़ी को संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान तैयार व कच्चा माल बेचने प्राप्त करने के संबंध में आ रही कठिनाइयों के संबंध में कारीगर, उद्यमी की बैठक हुई। जिसमें समूह की महिलाओं ने अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी की समस्याओं को विस्तार से सुना एवं उनके निराकरण के लिए उपाय भी बताए।
विज्ञापन

डीएम ने कच्चे माल को बेचने के लिए बडे़ बड़े उद्यमियों से समन्वय स्थापित कर उद्यमियों के बने हुये माल बिकवाने के लिए कहा व एक जनपद एक उत्पाद से जुडे़ व नये जुड़ने वाले व्यक्तियों को कौशल विकास मिशन द्वारा प्रशिक्षण करवाने के लिए कहा गया। कहा कि राजकीय आजीविका मिशन के अंतर्ग त कार्यरत समूह की महिलाओं को प्रत्येक गाँव में जरी सिल्क साड़ी के निर्माण हेतु हथकरघा स्थापित करवाया जाएगा, जिसके लिए कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के
विज्ञापन

साथ हथकरघा हेतु यदि किसी को ऋण चाहिए तो उपायुक्त उद्योग एक जनपद एक उत्पाद योजना से बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराएंगे। तान्या टेक्सटाइल की सरोज सिंह, जनमेंद पंथ, हरीशंकर व समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल पांडेय, अपर जिलाधिकारी अनिल मिश्रा, उपायुक्त उद्योग एसके सूर्यवंशी, उप कृषि निदेशक, संतोष कुमार सविता, ओडीओपी धर्मेंद्र मनीहार, अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी, एनआरएलएम विद्यासागर द्विवेदी, अभिनव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed