फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women dead body hang, accused murder

महिला का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

Sun, 02 Aug 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
women dead body hang, accused murder
फांसी - फोटो : ?????
बिरधा। शहर कोतवाली के चौकी बिरधा के अंतगर्त ग्राम बमरौला में महिला का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया। उनका आरोप था कि फांसी पर लटका दिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शादी 14 माह पहले हुई थी।
विज्ञापन

ग्राम बमरौला निवासी नीतू (22) के पति जितेंद्र अहिरवार शनिवार की सुबह करीब दस बजे अपनी किराना की दुकान पर गए थे। लौटकर आए और पत्नी को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इस पर उन्होंने ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा तो नीतू फांसी के फंदे पर लटक रही थी। उसने उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा ले गया, लेकिन चिकित्सकों ने नीतू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाना शुरू दिया, जिससे अस्पताल में हंगामा की स्थिति बन गई। उनका कहना था कि नीतू की शादी 14 माह पहले मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पहाड़ी गांव में हुई थी। आरोप लगाया कि मृतका का पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर नीतू को प्रताड़ित करता था। मायके वालों से मोबाइल फोन पर बात नहीं करने देता था। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतू को मारकर फांसी पर लटका दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू की मौत और उनके मायके वालों द्वारा शिकायती पत्र देने के मामले में महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र यादव, पुलिस चौकी इंचार्ज बिरधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed