फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   women commety formed

मिशन शक्ति कार्यक्रम में हुआ महिला समिति का गठन

Fri, 27 Aug 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
women commety formed
women-empowerment.jpg - फोटो : women-empowerment.jpg
महरौनी। बृहस्पतिवार को महिला सुरक्षा और समस्याओं के निस्तारण को लेकर बैठक का आयोजन नगर पंचायत के सभागार में नपा अध्यक्ष कृष्णा अमर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सर्वसम्मति से महिला समिति का गठन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती हुई घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, साथ ही आपात काल में हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी जा रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना, उनके प्रति हिंसा करने वाले लोगों की पहचान उजागर करना, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक में महिलाओं की समस्याओं और निदान पर विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से महिला समिति का गठन किया गया। इसमें माधवी जैन को अध्यक्ष, वंदना बुंदेला उपाध्यक्ष, शिखा सोनी महासचिव, सपना सिंघई कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी राशि सिंघई, मंत्री रानी साहू और कार्यकारिणी सदस्य सीता सिंह, रीता श्रीवास्तव, रेखा खरे, ज्ञान बाई को चुना गया। समिति के सदस्य नगर में महिलाओं को शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। अंत में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

महिलाएं स्वयं बने आत्मनिर्भर: वालिया
तालबेहट। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज तीन के अंतर्गत नगर के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय में एक संगोष्ठी प्राचार्य डॉ. रीना वालिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें नारी की सुरक्षा और सम्मान पर चर्चा की गई। डॉ. रीना वालिया ने बताया कि आज के बदलते परिवेश में महिलाओं ने आगे आकर हर क्षेत्र में अपना मुकाम स्थापित किया है, उन्हें अभी और आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफेसर गजेंद्र नाथ ने कहा कि घर के बाहर महिलाओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है। आज वह देश के सामाजिक, आर्थिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजेंद्र कुमार ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित योजनाओं और निवेश से करोड़ों महिलाओं के जीवन की दिशा बदल गई है। कौशल संबंधी प्रशिक्षण देकर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने की संभावनाएं पैदा की जा सकती हैं। इस मौके पर महाविद्यालय में ग्रामीण उद्यमिता के विकास में महिलाओं के योगदान नामक विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें नैंसी, सेजल, क्रांति, अंजलि शिवानी, राखी, अंकित सौरभ आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed