फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman suicide

फांसी लगाकर महिला ने दी जान

Sat, 13 Feb 2021 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
woman suicide
socide.jpg - फोटो : socide.jpg
मड़ावरा/ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत कस्बा मड़ावरा स्थित मास्टर कालोनी में अपने कमरे में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा मड़ावरा स्थित मास्टर कालोनी निवासी लक्ष्मी (26) पत्नी भानू प्रजापति शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अपनी तीन वर्ष की पुत्री को लेकर ऊपरी मंजिल के कमरे में चली गई और साड़ी से फंदा बनाकर जान दे दी। इसी दौरान उसकी तीन वर्ष की पुत्री के रोने की आवाज सुनकर पति भानू ऊपर गया और पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं आई, जिस पर उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाकर दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी पत्नी साड़ी से बने फांसी के फंदे पर लटक रही थी। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पति भानु ने बताया कि लक्ष्मी का मायका ललितपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराकलां में है और विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। उसने यह भी बताया कि उसकी मां इलाज के लिए ललितपुर गई थी, जबकि देवर दतिया में बीटेक कॉलेज में है और ननद भी नर्सिंग कोर्स के लिए बाहर पढ़ रही है। शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपनी पत्नी के साथ नीचे कमरे में टीवी देख रहा था, इसी दौरान उसकी तीन वर्ष की बच्ची रोने लगी तो उसकी पत्नी लक्ष्मी उसे लेकर ऊपर चली गई। जब ऊपरी से बच्ची के लगातार रोने की आवाज आई तो वह ऊपरी मंजिल कमरे में गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed