फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   lalitpur woman committs suicide as her husband was disappointed

यूपी: नाराज पति दो दिन से नहीं खा रहा था खाना, पत्नी ने फांसी लगाकर दे दी जान

Mon, 22 Jun 2020 02:43 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
lalitpur woman committs suicide as her husband was disappointed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में गृहकलह के कारण एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। शादी-समारोह में साथ न जाने से नाराज पति के खाना नहीं खाने पर दोनों में दो दिनों से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ग्राम सैदपुर निवासी ममता देवी (26) के पति मक्खन अहिरवार को तीन दिन पहले एक शादी समारोह में जाना था। उसने अपनी पत्नी से भी शादी में चलने को कहा, लेकिन पत्नी ने शादी में जाने को मना कर दिया, इस पर पति को अकेले ही शादी में जाना पड़ा। इसी बात को लेकर पति दो दिनों से पत्नी के हाथ का बना खाना नहीं खा रहा था।
विज्ञापन


महिला के ससुर गज्जू ने बताया कि घर में उसकी भांजी आई थी। शनिवार सुबह करीब 8:45 बजे बहू ने भांजी से खाना बनवाया और पति के लिए खाना लेकर गई, लेकिन तब भी पति ने खाना नहीं खाया और दरवाजा बंद कर लिया। इसी बात को लेकर वह नीचे अटारी में गई और छत के कुंडे पर रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन जब तक कुछ समझ पाते महिला की मौत हो चुकी थी। मृतका के दो बेटे हैं। मामले में महरौनी थानाध्यक्ष अलमा अहिरवार ने बताया कि पत्नी और पति के बीच खाना नहीं खाने को लेकर मनमुटाव चल रहा था। इससे नाराज महिला ने फांसी लगा ली और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed