{"_id":"62c98ddbcd095302836ce960","slug":"woman-gives-birth-to-child-in-duronto-express-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरती ने कराई डिलीवरी: दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सोनू के साथ झांसी जा रही थी रीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरती ने कराई डिलीवरी: दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, सोनू के साथ झांसी जा रही थी रीना
Sat, 09 Jul 2022 07:46 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 09 Jul 2022 07:46 PM IST
सार
जनपद जालौन के नदी गांव के पास ग्राम बहूली निवासी रीना बघेल अपने पति सोनू बघेल के साथ शनिवार की सुबह दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में बर्थ संख्या 85 व 86 पर झांसी जा रही थी। वहां से उसे दूसरी ट्रेन से जालौन जाना था।
विज्ञापन
नवजात
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलसाड़ से झांसी जा रही एक महिला ने दूरंतो एक्सप्रेस में बर्थ पर बेटी को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर टीटीई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर ट्रेन को ललितपुर स्टेशन पर रुकवाया गया। प्रसव पीड़ा अधिक तेज होने पर महिला यात्री की मदद से महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
जनपद जालौन के नदी गांव के पास ग्राम बहूली निवासी रीना बघेल अपने पति सोनू बघेल के साथ शनिवार की सुबह दूरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में बर्थ संख्या 85 व 86 पर झांसी जा रही थी। वहां से उसे दूसरी ट्रेन से जालौन जाना था। जब उसकी ट्रेन शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे बीना से निकली ही थी, तभी अचानक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसके पति ने इसकी जानकारी ट्रेन में मौजूद टीटीई को दी। टीटीई ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। कंट्रोल रूम द्वारा ट्रेन को ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रुकवाने को कहा। जब तक ट्रेन ललितपुर पहुंचती, तब तक महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई, जिस पर टीटीई ने एक महिला यात्री आरती की मदद मांगी। महिला यात्री ने उक्त महिला की डिलीवरी कराई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर आरपीएफ कर्मी व रेलवे स्टाफ ट्रेन के ललितपुर रुकते ही प्लेटफार्म तीन पर पहुंच गए। एंबुलेंस बुलाकर जच्चा बच्चा को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। सोनू बघेल ने बताया कि उनकी पत्नी रीना ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। बताया कि वह बलसाड़ में कपड़े का व्यापार करते हैं और पत्नी को घर लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन