फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman empowerment sapna khatik

बालिका सशक्तिकरण की मिसाल बनी सपना

Wed, 05 May 2021 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
woman empowerment sapna khatik
ललितपुर। आम तौर पर महिला के लिए आरक्षित होने वाली सीट पर महिलाओं को ही चुनाव मैदान में उतारा जाता है, लेकिन मड़ावरा ब्लाक के ग्राम रनगांव में महिला आरक्षित सीट पर पिता ने अपनी बेटी को आगे बढ़ाया औरबेटी ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मड़ावरा ब्लाक मुख्यालय के ग्राम पंचायत रनगांव में बालिका सशक्तीकरण का एक उदाहरण साकार होते देखने को मिला है। एक पिता ने प्रधान पद के लिए आरक्षित महिला सीट पर अपनी पत्नी की जगह बेटी को चुनाव में उतारा, जिसे मतदाताओं ने भी समर्थन देकर स्वीकार किया। ग्राम रनगांव से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सपना खटीक 21 वर्ष की हैं, जो पोस्ट ग्रेजुएट हैं। ग्राम विकास में आवास एवं पक्की सड़कों के अलावा खास तौर से साफ-सफाई एवं महिलाओं द्वारा शौचालय के उपयोग के प्रति जागरूकता के लिए काम करना चाहती हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा के उचित प्रबंध में सहयोग एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी प्रयासरत रहेंगी। सपना राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी दादी गुलाब रानी 20 वर्ष पहले ब्लॉक प्रमुख रही हैं। उनके पिता अरविंद खटीक तीन बार रनगांव से ही ग्राम प्रधान रहे। एक बार उनकी मां सरोज देवी भी ग्राम प्रधान रहीं हैं। उनकी चाची बबीता खटीक सौंरई सीट से जिला पंचायत सदस्य रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed