फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman drowned

खेत तालाब में डूबने से महिला की मौत

Fri, 07 May 2021 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
woman drowned
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पटसेमरा में खेत तालाब में बर्तन धोने के समय पैर फिसलने से एक महिला की डूबने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पटसेमरा निवासी सुमन कुमारी (55) पत्नी हाकिम सिंह सिसौदिया घर से कुछ ही दूर अपने फार्म हाउस के पास बने खेत- तालाब पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे नहाने गई थीं। वहीं बर्तन भी साफ करने लगीं। तालाब के किनारे पत्थरों पर काई लगी होने के कारण वह अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गईं और तैर नहीं पाने के कारण पानी में डूब गईं। कुछ देर बाद वहां खेल रहे एक बच्चे ने पानी में उनको पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे व दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed