{"_id":"634056debf70ad65f36f1638","slug":"woman-dies-by-hanging-lalitpur-news-jhs2303991122","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी लगाने से महिला की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बानपुर के कस्बा के टीकमगढ़ रोड निवासी अंजू चौरसिया (33) पत्नी नीरज चौरसिया ने बृहस्पतिवार देररात घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा बानपुर के टीकमगढ़ रोड बड़ी चिरौल के पास निवासी अंजू चौरसिया बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद घर में अपने कमरे में दो बेटों (तीन वर्ष, एक वर्ष चार माह) के साथ सोने चली गई। इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह करीब चार बजे छोटे बेटे के रोने की आवाज आई तो उसके ससुर मूलचंद जाग गए और बहू के कमरे के दरवाजे खटखटाया, जो अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर अंजू का बड़ा बेटा दीपेश जाग गया और उसे कमरे की अंदर से लगी कुंडी को खोल दिया, जिस पर ससुर ने अंदर जाकर देखा तो उसकी बहू अंजू कमरे में लगे टीन शेड के लोहे के पाइप पर साड़ी के सहारे फंदे पर लटकी थी। यह देख वह चीखने लगा तो आसपास के लोग भी पहुंच गए और घटना की जानकारी बानपुर पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि अंजू का मायका प्रयागराज में है और उसकी शादी चार वर्ष पहले नीरज चौरसिया के साथ हुई थी। उसका पति नीरज गुजरात में मुद्रा पोर्ट पर एक कंपनी में मजदूरी का काम करता है और वह बीते छह माह पहले घर आया था और रामनवमी के बाद लौट गया था। उसके दो भाई भी गुजरात में काम करते हैं और उनकी मां भी दो अन्य भाइयों के साथ रहती है। घर में अंजू का ससुर, उसका एक देवर व दो बच्चे साथ में रहते हैं। मृतका के चचेरे जेठ हरगोविंद चौरसिया ने बताया कि घर में सब ठीक चल रहा था। उसने यह कदम किस वजह से उठाया इसकी जानकारी नहीं है।