{"_id":"5fa2fc728ebc3e9bc4245f8c","slug":"woman-died-suicide-lalitpur-news-jhs18035722","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
socide.
- फोटो : socide.
जखौरा (ललितपुर)। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम नगवास में एक महिला का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम नगवास निवासी जानकी देवी (45) पत्नी देशपथ सिंह अपने मामा के गांव में परिवार सहित रहती थी। मंगलवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह शौच को जाने की कहकर घर से निकली, लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं आई तो पुत्र ने खोजबीन की। उसकी मां का शव घर से कुछ दूर खेतों में आम के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका मिला। पास में चारपाई भी रखी हुई थी।
पुत्र की सूचना पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। मृतका की मौत किन परिस्थितियों में हुई, जखौरा पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन ने इस संबंध में कुछ भी बताने में अनभिज्ञता जताई है। थानाध्यक्ष जखौरा अवध नारायण पांडेय ने बताया कि थाने में मृतका के पुत्र ने सूचना दी थी। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो