{"_id":"5d6d68328ebc3e01346cb0be","slug":"woman-died-in-train-cause-by-attack-lalitpur-news-jhs147176857","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला यात्री की अटैक से मौत, डेढ़ घंटे खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला यात्री की अटैक से मौत, डेढ़ घंटे खड़ी रही राजधानी एक्सप्रेस
विज्ञापन
ललितपुर। अमृतसर से चलकर अमरावती जाने वाली नागपुर एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सोमवार को एक महिला यात्री को हार्टअटैक आने के कारण मौत हो गई। इस कारण ट्रेन करीब डेढ़ घंटे खड़ी रही।
नागपुर निवासी महिला सत्या की उम्र करीब 65 वर्ष थी। उनका परिवार जालंधर से लौट रहा था। महिला ग्वालियर स्टेशन के पास शौचालय गई तो काफी देर तक बाहर नहीं आईं। झांसी के बाद यात्रियों से इसकी जानकारी रेलवे स्टाफ को दी। महिला को कोच के शौचालय में देखा तो बेसुध पड़ी थी। उसे बेसुध अवस्था में बाहर निकाला गया और ट्रेन को ललितपुर में रोककर चिकित्सीय परीक्षण कराया, लेकिन चिकित्सक ने महिला को मृृत घोषित कर दिया।
मृतका के परिजन शव को अपने साथ ले जाने की बात कहने लगे, लेकिन जीआरपी ने शव को ट्रेन से ललितपुर स्टेेशन पर उतार लिया और आगे की प्रक्रिया शुरु कर दी। इस कारण ट्रेन ललितपुर के प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही और ट्रेन को आठ बजे के बाद गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन
जीआरपी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला नागपुर जा रही थी। ललितपुर में चिकित्सीय परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।