{"_id":"60edeb428ebc3ebf550de095","slug":"woman-died-by-snake-bite-lalitpur-news-jhs1994678188","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में सांप के डसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में सांप के डसने से महिला की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। थाना जखौरा के अंतर्गत ग्राम रायपुर में खेत में सांप के डसने से एक महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम रायपुर निवासी उर्मिला प्रजापति (35) पत्नी अशोक प्रजापति मंगलवार की सुबह पति के साथ खेत पर गई थीं। सुबह करीब साढ़े दस बजे पति-पत्नी एक पेड़ के नीचे छाया में जाकर खाना खाने लगे। इसी दौरान वहां निकले एक सांप ने उर्मिला के हाथ पर डस लिया। जिससे वह चिल्लाने लगी। यह देख परिजन उसे पहले गांव में ही झाड़-फूंक के लिए ले गए, जहां उसे लाभ नहीं मिलने पर परिजन उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन बेटियां व एक बेटा है।
सांप के डसने से महिला की मौत
ललितपुर। थाना बार अंतर्गत ग्राम खेरा, भावनी में खेत पर काम करने के दौरान एक महिला की सांप के डसने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बार क्षेत्र के ग्राम खेरा, भावनी निवासी चिरौंजाबाई (40) पत्नी प्रभु प्रजापति सोमवार की सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर अदरक की फसल की निंदाई (घास फूस निकालना) का काम कर रही थी। इसी दौरान एक सर्प ने उसे काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति प्रभु ने बताया कि उसके दो बेटे व चार बेटियां हैं, जिनमें दो बेटों व दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि अभी दो बेटियों की शादी होना बाकी है।