फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman died by blitz

बिजली गिरने से महिला की मौत

Fri, 03 Jul 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
woman died by blitz
ded body - फोटो : ded body
तालबेहट। बृहस्पतिवार को सायंकाल विकासखंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम सारसेड़ में बिजली गिरने से खेत पर काम कर रही एक महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाम के समय मौसम ने अचानक करवट ली और क्षेत्र में कई गॉवों में गरज के साथ बारिश हुई। थाना पूराकलां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारसेड़ में बारिश के बीच बिजली गिरने से अपने खेत पर काम कर रही रामश्री (32 वर्ष )पत्नी शोभाराम राजपूत गम्भीर रूप से झुलस गई। इसे परिजन उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक छा गया। मृतका के दो नाबालिग दो लड़के हैं।

वहीं, इस संबंध में उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर का कहना है कि लेखपाल को पूरी जानकारी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। जबकि, तहसीलदार सौरभ पांडेय का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी शासकीय सहायता होगी मृतक के परिजनों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed