फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   woman committed suicide by hanging herself

Lalitpur News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Mon, 03 Jul 2023 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 03 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
woman committed suicide by hanging herself
ललितपुर। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर के अंदर बल्ली पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
विज्ञापन

थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां निवासी राजावेटी (35) पत्नी सतपाल ने शनिवार देर शाम अपने घर के अंदर बल्ली पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बारे में मृतका के परिजनों ने बताया कि शनिवार को राजावेटी घर पर अकेली थी। उसका बड़ा बेटा शैलेंद्र दुकान पर था और घर के अन्य लोग बाहर गए थे। जबकि छोटा बेटा घर के बाहर खेल रहा था। देर शाम राजावेटी का बेटा शैलेंद्र जब घर आया तो यहां कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उसने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर परिजन घर पहुंचे और दरवाजा को तोड़कर अंदर पहुंचे। यहां राजावेटी फांसी के फंदे पर मृतावस्था में लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया है। वहीं सूचना मिलने पर ग्राम करौंदा निवासी मृतका के मायके के परिजन भी पहुंच गए थे। मृतका के चाचा रमेश सिंह ने भी अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या करना बताया। मृतका राजावेटी की शादी करीब 17-18 वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed