{"_id":"62586ec5f01b3f505e3b3482","slug":"woman-arrested-for-kidnapping-four-year-old-boy-lalitpur-news-jhs2187125189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्षीय बालक के अपहरण में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्षीय बालक के अपहरण में महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नेहरूनगर से दस दिन पहले हुए चार वर्षीय बालक के अपहरण में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में उक्त अपहृत बालक को पुलिस टीम ने पहले ही मड़ावरा क्षेत्र से बरामद कर लिया था।
बीते दस दिन पहले चार अप्रैल को मोहल्ला नेहरूनगर से एक नकाबपोश महिला ने चार वर्षीय मासूम आशीष उफ कालू का अपहरण कर लिया था, जिसके संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ हत्या के उद्देश्य से अपहरण, षड़यंत्र की धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज कर करीब पंद्रह टीमों को बालक की बरामदगी के लिए लगाया गया था, जिसमें झांसी की एसओजी टीम भी शामिल थी। पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक के निर्देशन में विभिन्न टीमों द्वारा उक्त बालक को बीते सात अप्रैल को मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम रनगांव से एक होमगार्ड के आवास से बरामद कर लिया था और उक्त बालक को बलि देने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस टीमों के द्वारा समय से बालक की सूचना मिलने पर उसे सकुशल बरामद कर लिया था। हालांकि उस समय उक्त अपहरणकर्ता महिला पुलिस के हाथ नहीं लग सकी थी, लेकिन अब एसओजी और कोतवाली पुलिस टीम ने अपहरणकर्ता महिला शहर के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी गीता बरार पत्नी फूलचंद को गोविंदसागर बांध तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उक्त महिला द्वारा बालक को बलि के लिए बेचा गया था। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने महिला से पूछताछ करते हुए अन्य कोई घटना की फिराक में होने के संबंध में भी पूछताछ की गई। कोतवाली पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद मेडिकल परीक्षण कराके न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विनोद कुमार मिश्र, सर्विलांस प्रभारी विनीत कुमार सिंह, नेहरूनगर चौकी प्रभारी अतुल तिवारी, दैलवारा चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, एसओजी से योगेंद्र चौहान, आजय अली, सिमरन, सुदर्शन पाठक, रजनीश चौहान, आशीष कुमार, बृजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
नेहरूनगर से बालक के अपहरण के मामले में फरार आरोपी महिला को पुलिस टीमों ने गिरफ़्तार कर लिया है। महिला द्वारा अन्य अपराधों में लिप्त होने के संबंध में पूछताछ की जा रही है। बालक को पहले ही सात अप्रैल को सकुशल बरामद कर लिया था। गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक।