{"_id":"62153dbbd9ff185543683415","slug":"wine-money-was-cast-on-the-trader-s-robbery-lalitpur-news-jhs215500544","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की हत्या व डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की हत्या व डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दैलवारा में नौ दिन पहले किराना व्यापारी की हत्या और डकैती के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शराब के पैसे खत्म होने पर व्यापारी के यहां डकैती डाली और हत्या कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दैलवारा निवासी अरविंद कुमार जैन पुत्र (55) पुत्र गुलाब चंद जैन की 13 फरवरी की रात में बदमाशों ने हत्या कर दी और उनके घर से लूटपाट कर ले गए थे। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या व डकैती की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले की गूंज सीएम तक हुई। इसे लेकर पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी थी।
मामले में जांच के दौरान पुलिस ने ग्राम दैलवारा स्थित नवोदय विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तलाशी तो उसमें घायल महिला द्वारा बताए गए हुलिया का एक आरोपी दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर सख्ती से पूछताछ की तो कड़ी जुड़ती चली गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सभी बीते 13 फरवरी को ग्राम दैलवारा में अपने रिश्तेदार छक्कीलाल अहिरवार के घर तेरहवीं में गए थे। वहां पर वह सभी देशी शराब की दुकान पर गए और काफी देर तक शराब पीते रहे।
विज्ञापन
इसके बाद पैसे खत्म होने पर उन्होंने अरविंद जैन के घर में घुसकर लूट करने की योजना बनाई। उन्होंने अरविंद जैन के घर पहुंचकर गुटखा व सिगरेट खरीदी। उन्होंने व्यापारी से पैसे मांगे। जिस पर व्यापारी ने मना कर दिया। जिस पर उन्होंने व्यापारी पर लकड़ी के पाटे से हमला कर दिया। घर में घुसकर उसकी पत्नी के हाथ पैर बांध दिए। फिर उन्होंने उसके घर में रखे जेवरात व रुपये लूटे। घटना को अंजाम देने के बाद वह सभी पुलिस को गुमराह करने के लिए वापस तेरहवीं में शामिल हो गए थे और फिर दुकान पर जाकर शराब ली थी।
हत्यारोपियों के पास मिला मृतक का एटीएम कार्ड
पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक ने बताया कि बीते 21 फरवरी को रात्रि 10.50 बजे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र एवं एसओजी प्रभारी राहुल राठौर व उपनिरीक्षक आलोक कुमार सिंह की टीम ने सभी आरोपियों को सिलगन तिराहे के पास से लूटे गए माल का बंटवारा करते हुये गिरफ्तार किया। हत्यारोपी जखौरा क्षेत्र के ग्राम थनवारा निवासी जयराम पुत्र लाड़ले अहिरवार के पास 20 हजार रुपये और मृतक का विजया बैंक का एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दूसरे आरोपी मौन सिंह पुत्र मेहरबान अहिरवार के पास से 12 हजार रुपये, राम सिंह पुत्र मेहरबान अहिरवार के पास से दस हजार रुपये, संजू पुत्र गोरेलाल अहिरवार के पास से दस हजार रुपये, सिंगराम पुत्र मौजी अहिरवार के पास से दस हजार रुपये, नीरज पुत्र कांशीराम अहिरवार के पास 10 हजार रुपये और थाना नाराहट के ग्राम सलैया निवासी भगवानदास पुत्र जूजा अहिरवार के पास से दस हजार रुपये बरामद किए। मामले में आरोपियों के पास से कुल 82 हजार रुपये, मृृतक का पर्स, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, घटना में प्रयुक्त आला कत्ल लकड़ी का पाटा और लोहे की समसी बरामद की है। एसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से मात्र 82 हजार की बरामदगी हुई है। परिजनों ने तीन लाख रुपये और जेवरात ले जाने की बात कही थी। जेवरात और रुपये बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
इस टीम को मिली सफलता
डकैती कर व्यापारी की हत्या के मामले करने के हत्यारोपपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी राहुल राठौर, हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह एसओजी, योगेंद्र चौहान, अभय प्रताप सिंह, जायद अली सुदर्शन पाठक,, तेजप्रताप, गोपाल झा, राघवेंद्र, सलाउद्दीन, रजनीश चौहान सर्विलांस सेल से रविंद्रप्रताप सिंह, बृजेंद्र सिंह सर्विलांस, आशीष कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, दैलवारा पुलिस चौकी प्रभारी आलोक कुमार सिंह, शैलेंद्र चौहान, मनोज कुमार, आदर्श तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, शुभम तिवारी, रफीकुद्दीन, उमेश यादव, विक्रम सिंह, गजेंद्र सिंह शामिल रहे।
मृतक के परिजनों ने कहा खुलासे से संतुष्ट नहीं
मृतक अरविंद जैन के बेटे डॉ. अक्षय जैन और उसके परिवारजनों ने कहा कि पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से मात्र 82 हजार रुपये और उसके पिता का एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस ही बरामद होना बताया है। जबकि डकैती किए गए लाखों रुपये के जेवरात और लूटे गए रुपये बरामद नहीं हुए हैं। वह इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है और खुलासे के समय उन्हें पुलिस लाइन में भी नहीं जाने दिया।