फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Winds of 'Let's Learn English' program

‘आओ अंग्रेजी सीखें’ कार्यक्रम की निकली हवा

Tue, 18 Jul 2017 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Jul 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
Winds of 'Let's Learn English' program
redio, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी जूनियर हाईस्कूलों व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ने वाले बच्चों को रेडियो के माध्यम से अंग्रेजी सिखाने के लिए ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ रेडियो कार्यक्रम का सोमवार से शुभारंभ हो गया है। जनपद में पहले ही दिन यह रेेडियो कार्यक्रम बेसिक शिक्षा विभाग व शिक्षकों की उदासीनता की भेेंट चढ़ गया। शहर व ग्रामीण इलाकों में कहीं पर भी बच्चों को यह रेडियो कार्यक्रम नहीं सुनाया गया।
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले अधिकांश बच्चें अंग्रेजी बोलने व लिखने में पीछे रहते हैं। इसके लिए भारत सरकार ने ‘आओ अंग्रेजी सीखें’ रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसका शुभारंभ प्रदेश के समस्त विद्यालयों में सोमवार 17 जुलाई से किया जाना था, इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा के द्वारा पूर्व में निर्देश भी जारी किए जा चुके थे। इसके बाद भी जनपद में शासन ने आदेशों का कोई असर देखने का नहीं मिला। 17 जुलाई को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजे तक कुल 15 मिनिट तक रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को कोई अहमियत नहीं दी गई और कहीं पर भी बच्चों को रेडियों पर कार्यक्रम नहीं सुनाया गया है। शासन की मंशा थी कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ व्यापक स्तर पर प्रत्येक जनपद में किया जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। इसके पीछे की सबसे मुख्य बजह सोमवार को नगर संसाधन केंद्र पर हो रही सरप्लस शिक्षक समायोजन प्रक्रिया रही। इसमें कई उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक विकल्प भरने के लिए पहुंचे और इसमें विभाग के सभी अधिकारी भी व्यस्थ थे।
विज्ञापन


इसी का फायदा अन्य शिक्षकों ने उठाया और इस रेडियो कार्यक्रम को महत्वता नहीं दी गई है। वहीं अंग्रेजी विषय के सह-समन्वयकों क नियुक्ति नहीं हो पाना भी इसी मुख्य वजह है। क्योंकि सह-समन्वयों को ही कार्यक्रम के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी और नोडल अधिकारी नामित किया गया था। बीते ढाई माह से सह-समन्वयों के पद रिक्त चल रहे हैं और वर्तमान में चार सह-समन्वयक है, लेकिन अंग्रेजी विषय का कोई नहीं है। जिसके चलते दो दिवसीय प्रशिक्षण नहीं हो पाना भी इसकी एक बजह है। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय पर भी इस कार्यक्रम की शुरुआत नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस कार्यक्रम का प्रसारण आल इंडिया रेडियो से एक साथ एक ही समय पर पूरे प्रदेश में किया किया जात्न रहा है। इसके लिए निर्धारित तिथि पर सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है, यह पूरा कार्यक्रम 90 एपसिोड में संचालित किया गया जाना है। शासन स्तर से ही इस कार्यक्रम के प्रसारण के लिए 90 दिन व तारीख भी सुनिश्चित कर दिए गए हैं, जो 26 फरवरी 2016 तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed