फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Where women are worshiped, God resides there.

जहां नारी की पूजा होती है, वहां भगवान का निवास होता है

Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Where women are worshiped, God resides there.
ललितपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में अमर उजाला अपराजिता के तहत संगोष्ठी में नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा कि जहां नारी की पूजा होती है, वहां भगवान का निवास होता है।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रबंधक कमलेश चौधरी, प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर सहित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महिला थानाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने छात्राओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिला सशक्तीकरण से जुड़ीं अनेकों बातें विस्तार से बताईं। उन्होंने छात्राओं को सशक्त बनने एवं प्रत्येक परिस्थिति में अपना मनोबल न गिरने देने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने कहा कि यदि पूर्ण रूप से सामाजिक विकास करना है तो लिंग भेद समाप्त करके लड़कियों और लड़कों में मतभेद नहीं करना चाहिए। जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के प्रभारी अंशुल दुबे ने कहा कि लड़कियों को लड़कों की तरह सभी सुविधाएं प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। क्योंकि महिलाओं में अपरिमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ प्रवक्ता प्रीतम सिंह राजपूत ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। सफल पुरुष के पीछे एक सफल नारी का हाथ है। डॉ. खुशबू सिद्दीकी ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़कर समाज और गांव, देश में विकास की भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर छात्रा शिवी मिश्रा, अमृता बुंदेला, शिवांगी मिश्रा, दीक्षा राजपूत और प्रियंका पटेल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के प्रदीप चौधरी, प्रवीण चौधरी, विकास चौधरी, शिक्षक आदित्य मिश्रा, राकेश राजन, इं.मनीष कुमार, डॉ. रामेंद्र कुमार, ब्रजेश पटैरिया, प्रीतम सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, पवन साहू, सल्लन अली, शुभम सिंघई, आकाश राय, श्रीराम कुशवाहा, प्रदीप कुमार, सुमिता पांडेय, नीतू शर्मा, प्रियंका पुरोहित, सपना चक्रवर्ती, रीमा यादव, सुमन प्रीति कौर, डॉ खुशबू सिद्दीकी, भावना, महेंद्र झा, प्रदीप गंगेले, नीलेश विश्वकर्मा, भगवानदास समेत छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
महिला सशक्तीकरण का छात्राओं को दिलाया संकल्प
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जेएस तोमर ने छात्राओं को महिला सशक्तीकरण का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के समापन के बाद कॉलेज परिसर में छात्राओं ने पढ़ लिखकर अपने देश का नाम रोशन करने और महिलाओं को शिक्षा और सुरक्षा के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

आज के दिन संकल्प लेते हैं कि महिला सशक्तीकरण के लिए काम करेंगे और आसपास की महिलाओं को जागरूक करेंगे।-अंजू अहिरवार
महिला सशक्तीकरण को लेकर अमर उजाला की पहल सराहनीय है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाएं जागरूक और सशक्त होंगी।-गीता देवी
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं का उत्पीड़न कभी नहीं होने देंगे। आसपास की महिलाओं को जागरूक करेंगे।-अनुभा यादव
महिलाएं किसी भी क्षेत्र में आज पुरुषों से पीछे नहीं हैं। जरूरत है कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें।- भूमि मिश्रा
अमर उजाला इस तरह के आयोजन कर महिलाओं की सुरक्षा के बनाए गए कानून की जानकारी देकर उन्हें सशक्त कर रहा है।-संध्या यादव
देश की आधी आबादी को सशक्त होकर समाज और राष्ट्रहित में काम करना चाहिए। तभी हमारा देश दुनिया में अलग स्थान बना सकेगा।-वंदना सेन
समाज के प्रति महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी महिलाओं को खुद के साथ आसपास रहने वाली महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। -वर्षा कुमारी
आज देश में हर एक क्षेत्र में लड़कियां आगे बढ़ रही हैं। इसके लिए जरूरी है कि वह लिखकर आगे बढ़ें और समाज का नाम रोशन करें।- रीमा यादव, प्रवक्ता
लड़कियों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। समाज में आगे बढ़ने के लिए चुनौतियों का सामना भी करना होगा। - सपना चक्रवर्ती, प्रवक्ता
एक महिला शिक्षित होकर परिवार और समाज को नई दिशा दे सकती है, इसलिए अपने को कमजोर न मानकर दायित्व का निर्वहन करें।- सुमिता पांडेय, प्रवक्ता
देश में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए सरकारी स्तर पर तमाम योजनाएं चल रहीं है। जरूरत है कि उसकी जानकारी हर महिला को हो। -नीतू शर्मा, प्रवक्ता
महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी होनी चाहिए। वह खुद के साथ आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करें। -प्रियंका पुरोहित, प्रवक्ता
अमर उजाला इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर महिला सशक्तीकरण अभियान में अहम हिस्सा निभा रहा है, इसके लिए आभार।- भावना, प्रवक्ता मनोविज्ञान
महिलाओं ने जागरूकता के लिए ली शपथ
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अपराजिता के बैनर तले प्रगति रक्तदान सेवा समिति की महिलाओं ने महिला सशक्तीकरण के तहत समाज में प्रत्येक महिला को जागरूक करने का संकल्प लिया। उन्होंने आसपास की महिलाओं को जागरूक करने की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed