फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   When mother scolded her for refusing to wash dishes, daughter committed suicide

Lalitpur News: बर्तन धोने से मना करने पर मां ने डांटा तो बेटी ने दी जान

Mon, 08 Sep 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
When mother scolded her for refusing to wash dishes, daughter committed suicide
ललितपुर। थाना पाली के ठगारी की 15 साल की आयुषी ने शनिवार को कमरे के अंदर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजन ने बताया कि मां ने बर्तन धोने के लिए कहा तो आयुषी ने इन्कार कर दिया। इसके बाद मां के डांटने पर उसने जान दे दी।
विज्ञापन

मृतका की मां रंजना ने बताया कि उसने आयुषी से कहा कि वह बर्तन धो दे। अनसुनी करने पर वह आयुषी को डांटते हुए खेत पर चारा काटने चली गई। दोपहर में वह खेत से आई तो मवेशियों को चारा डाला। जूठे पड़े बर्तनों को धोया और नहाया। कपड़ा लाने के लिए उसने आयुषी को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन

वह कमरे के बाहर गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने रोशनदान से झांका तो कमरे में लोहे के पाइप पर फंदे से आयुषी लटक रही थी। शोर सुनकर गांव के लोग आ गए। पुलिस भी पहुंची। साड़ी के फंदे पर लटकी आयुष को उतारा गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। आयुषी कस्बा पाली के एक विद्यालय में कक्षा नाैवीं में पढ़ती थी और वह तीन बहन-एक भाई में सबसे छोटी थी। सीओ पाली सुनील भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed