फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat purchasing centre

किसानों के घर से होगी गेहूं की खरीद

Sun, 15 May 2016 12:33 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 15 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
wheat purchasing centre
गेहूं - फोटो : demo pic
ललितपुर। गेहूं खरीद के लक्ष्य तक पहुंचने के उद्देश्य से अब सरकारी महकमा किसानों के घर तक पहुंचेगा। जिले में मोबाइल क्रय केंद्र/उप केंद्र खोले जाएंगे, जिसके माध्यम से गेहूं खरीद की जाएगी।
विज्ञापन


जिले में 5.50 लाख क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से पीसीएफ को 4.50 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद करना है। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 2.10 लाख क्विंटल की खरीद हो गई है, जबकि पीसीएफ ने 1 लाख क्विंटल से ज्यादा की खरीद कर ली है। यदि पिछले वर्ष की खरीद से इस साल की तुलना की जाए तो लगभग 80 से 90 हजार क्विंटल खरीद कम हुई है। जो विभागीय अफसरों के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। उन्होंने गेहूं खरीद में तेजी लाने के मकसद से मोबाइल क्रय केंद्र/उप केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि ग्रामीण अंचलों में गेहूं के भाव अपेक्षाकृत कम हैं। ऐसी स्थिति में मोबाइल क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद बढ़ाई जा सकती है। इसके अतिरिक्त जिन केंद्रों पर गेहूं की आवक नहीं हो रही है, उन केंद्रों को अच्छी आवक वाले स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के कर्मी किसानों को प्रेरित कर गेहूं खरीद में सहयोग करेंगे। वहीं, सहकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की भी मदद ली जाएगी।


बाजार मूल्य व समर्थन मूल्य के रेट लगभग समान हैं। इस कारण गेहूं खरीद में तेजी नहीं आ पा रही है। यदि केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव आता है तो उस पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी ललितपुर।

गेहूं की खरीद में तेजी लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब गेहूं खरीद के लिए किसानों से सीधा संपर्क किया जाएगा। जो कर्मचारी उदासीनता बरत रहे हैं, उन्हें नोटिस निर्गत किए गए हैं। किसानों का करीब डेढ़ करोड़ रुपये का अवशेष भुगतान उनके खाते में हस्तांतरित कर दिया गया है। आने वाले दिनों में खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
- अनूप कुमार द्विवेदी, सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed