फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat crops burned in silavan

आग से जलकर खाक हुआ गेहूं का खेत

Thu, 25 Mar 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
wheat crops burned in silavan
फसल नष्ट होने के बाद खेतों को देखते किसान। - फोटो : LALITPUR
सिलावन (ललितपुर)। भूसा बनाने वाली रीपर मशीन से निकली चिंगारी से छह किसानों के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे लगभग बारह एकड़ फसल जल गई। दमकल कर्मियों के पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

गांव निवासी एक किसान ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल की हार्वेस्टिंग कराई गई। इसके बाद फसल के अवशेषों का भूसा बनाने के लिए रीपर मशीन चलवाई गई। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और 12 एकड़ की फसल को अपनी जद में ले लिया। फसल जलती देख आसपास के किसानों ने दमकल कर्मियों को जानकारी देते हुए आग बुझाने में लग गए और स्प्रे मशीन, झाड़ झंखाड़, पंप सेट आदि से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। इस भीषण अग्निकांड में रामकिशन की एक एकड़, पर्वत की दो एकड़, रमेश की तीन एकड़, हरप्रसाद की दो एकड़, दशरथ की दो एकड़ और परसादी की दो एकड़ फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने 12 बजकर 45 मिनट पर आग लगने की जानकारी दमकल कर्मियों को दी। लेकिन, 1 बजकर 30 मिनट पर गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था।
विज्ञापन

महरौनी में नहीं हैं फायर स्टेशन
महरौनी में फायर स्टेशन नहीं होने से जिला मुख्यालय से दमकल गाड़ी को आने में काफी समय लग जाता है। कई बार आग लगने पर गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाती है, जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। महरौनी के लोग काफी समय से स्थायी फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महरौनी में जल्द ही अग्निशमन गाड़ी भेजी जाएगी, जो चौबीस घंटे उपलब्ध रहेगी। महरौनी और आसपास के क्षेत्र में सूचना मिलने पर गाड़ी को तुरंम भेजा जाएगा। इससे ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। आग से कितना नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है।
- राजेंद्र कुमार, फायर इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed