फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wheat buying start on 21 centre

पचासी में से इक्तीस केंद्रों में ही हुई गेहूं खरीद

Thu, 16 Apr 2020 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
wheat buying start on 21 centre
गल्ला मंडी के बाहर लगी ट्रैक्टरों की लाइन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर/मड़ावरा। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 2813.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। लेकिन, मड़ावरा में बने खरीद केंद्रों पर बिक्री शुरू नहीं हो सकी है। जिले में 85 केंद्रों पर गेहूं की खरीद होनी है। इसमें से 31 केंद्रों पर गेहूं की खरीद प्रारंभ हो पाई है। इन केंद्रों पर 2813.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। मड़ावरा तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्र चालू न होने से किसान परेशान हैं। तहसील क्षेत्र में सात केंद्र खुलने हैं। किसान गेहूं ट्रैक्टरों में भरकर मंडी के मुख्य द्वार पर खड़े कर देते हैं, लेकिन खरीद नहीं हो रही है। इसका फायदा गल्ला व्यापारी उठा रहे हैं और किसानों से औने-पौने दामों पर गेहूं खरीद रहे हैं, जबकि शासन से इसका समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन

उधर, गेहूं क्रय केंद्रों के खुलने में हो रही देरी के संबंध में जब उपजिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि दो- तीन दिन में खरीद केंद्र चालू हो जाएंगे।
विज्ञापन

अभी तक क्रय केंद्र शुरू नहीं हुए हैं। किसान अपना माल लेकर प्रतिदिन मंडी आ रहे हैं। यदि क्रय केंद्र चालू हो जाएं तो किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य का लाभ मिल जाए। किसान अन्य स्थानों पर कम दामों में मजबूरी में गेहूं बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह
प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। गल्ला मंडी में कम दामों में किसानों के अनाज को खरीदा जा रहा है। दिन-दिन भर किसानों के ट्रैक्टर माल लादे खड़े रहते हैं। किसानों को शासन द्वारा निर्धारित मूल्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
- मजबूत सिंह
कई केंद्रों पर किसान अपनी उपज लेकर बेचने के लिए नहीं पहुंचे हैं। जिससे उन पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
- मनोज कुमार, प्रभारी जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed