फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   whaet perchased with token

टोकन से गेंहू की खरीद की जाए

Thu, 27 May 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
whaet perchased with token
ललितपुर। राज्यमंत्री ने गेहूं क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान किसानों के लंबित भुगतान को शीघ्र कराए जाने व टोकन से गेहूं खरीद किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन /प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने नवीन मंडी स्थल अमरपुर में पीसीएफ गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में क्रय केंद्रों पर बैन लगा पाया, जिसमें समर्थन मूल्य दर्ज पाया। बोरियों की संख्या की जांच की। मौजूद किसानों ने वार्ता में बताया कि वह कई दिनों से क्रय केंद्र पर खड़े हैं, उनका गेहूं क्रय नहीं किया गया। प्रभारी मंत्री ने टोकन वाले किसानों का गेहूं क्रय करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के बैठने व पीने के पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के साथ ही किसानों के लंबित भुगतान को शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए। गेहूं की बोरियों में गेहूं की गुणवत्ता परखी। उन्होंने केंद्र संचालक को निर्देश दिये कि यहां किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए, साथ ही बोरियों की तौल में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी अन्नावि निदेश कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, सीडीओ अनिल कुमार पांडेय, एडीएम अनिल कुमार मिश्र, न्यायिक रजनीश राय, नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी, डीएफओ डीएन सिंह, सीएमओ डॉ. डीके गर्ग, उपायुक्त मनरेगा रविंद्र वीर यादव, डीपीआरओ अवधेश कुमार, डीआईओ पीयूष चंद्र राय आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed