फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Welcome the new year with expectations

उम्मीदों के साथ नए साल का स्वागत

Sat, 02 Jan 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Welcome the new year with expectations
ललितपुर। शुक्रवार को जिलावासियों ने नव वर्ष का स्वागत किया। स्वागत के लिए कोई भगवान के दर्शन करने गया तो किसी ने बुके भेंट किया। लोगों ने फोन कर एक- दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। दिन भर लोगों में उत्साह रहा।
विज्ञापन


नए साल का स्वागत करने में किसी ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आधी रात के पहले से ही जश्न मनाने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो घड़ी में बारह बजने पर चरम पर पहुंच गया। शुक्रवार को वर्ष के पहले दिन लोगों ने धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेका और नया वर्ष मंगलमय हो, इसके लिए भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन


शहर भर में पार्टियों का आयोजन किया गया। इन पार्टियों की मौज मस्ती की फोटो भी सोशल साइट्स पर अपलोड की गईं। शहर के तमाम मुहल्लों में युवाओं की ओर से आतिशबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों और रेस्टोरेंट्स में नए साल के स्वागत के लिए खास इंतजाम किए गए थे। आकर्षक सजावट के बीच  लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ लिया। कहीं, परिवार के सदस्य तो कहीं दोस्तों के बीच नए साल की खुशियां साझा की गईं। नए साल की पूर्व संध्या पर पूजा स्थलों में प्रार्थनाएं और धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

कई मंदिरों में सुंदरकांड पाठ भी हुए। श्री तुवन मंदिर, नीलकंठेश्वर धाम, अमझरा हनुमान मंदिर, बरवासन धाम आदि मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गई।

शराब की बढ़ी ब्रिकी
शराब के शौकीनों ने भी अपने तरीके से नए वर्ष का स्वागत किया। सुबह  से ही शराब की दुकानों पर भीड़ नजर आने लगी, जो कि शाम होने पर और बढ़ गई। आबकारी  विभाग के अधिकारियों के मुताबिक सामान्य दिनों की अपेक्षा 30 से 40 फीसदी अधिक बिक्री हुई।

छुट्टी जैसा रहा माहौल
नव वर्ष के पहले दिन सरकारी कार्यालयों से लेकर आमजीवन में लगभग छुट्टी जैसा माहौल रहा। पार्कों में पिकनिक करने वालों की भीड़ देखी गई। ग्राम बंदरगुढ़ा, देवगढ़, माताटीला पार्क, कंपनी बाग में नए वर्ष के पहले दिन परिवार के साथ आए लोगों की भीड़ देखी गई।


जहां लोगों ने सुबह मंदिरों में भक्ति भाव से पूजा पाठ किया, वहीं, दोपहर में धमाल मचाया। बधाई संदेशों का आदान - प्रदान बृहस्पतिवार शाम से ही शुुरू हो गया था, जो शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed