फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   We will not use plastic and polythen

पॉलिथीन और प्लास्टिक का नहीं करेंगे प्रयोग

Thu, 26 Dec 2019 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
We will not use plastic and polythen
ललितपुर। ‘अमर उजाला की साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प मुहिम’ के तहत पॉलिथीन और प्लास्टिक के प्रयोग पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नगर पालिका के सहयोग से घंटाघर से आजाद चौक तक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। दुकानदारों से पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक हटाने का संकल्प लेने का आह्वान किया, उन्होंने इसमें सहयोग करने का वायदा किया।
विज्ञापन

पॉलिथीन और प्लास्टिक का प्रयोग गांव से लेकर शहर में धड़ल्ले से किया जा रहा है। इससे प्राकृतिक जल स्रोतों के अस्तित्व का खतरा उत्पन्न होने लगा है। यही नहीं, शहर का ड्रेनेज सिस्टम भी बिगड़ रहा है। प्लास्टिक से निकलने वाले केमिकल शरीर पर दुष्प्रभाव डाल रहे हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार ने पॉलीथिन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर रखा है, इसके बाद भी कुछ लोग इसका उपयोग छिपकर कर रहे हैं। इसमें फुटकर दुकानदार, हाथ ठेला और फुटपाथी दुकानदार शामिल हैं। इसे ध्यान में रखकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला की साल 2020 के लिए 10 बड़े संकल्प तय किए हैं। इनमें स्वच्छता को भी शामिल किया गया है। नगर पालिका परिषद के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र तिवारी, हेड स्वास्थ्य नायक संजू वाल्मीकि, अमित करौसिया, डिवाइन संस्था से राजेंद्र मालवीय और सफाई कर्मी घंटाघर से आजादचौक तक प्रत्येक दुकानदार तक पहुंचे और उन्हें पॉलिथीन व प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सावरकर चौक पर सभासद अनुराग जैन शैलू ने स्वच्छता अभियान चलाने की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान घंटाघर से सावरकर चौक होते हुए आजाद चौक तक चलाया गया। इस दौरान कुछ दुकानदारों के पास पॉलिथीन पाई गई, जिसे जब्त किया गया। दुकानदारों को शहर को साफ रखने के लिए पॉलिथीन का प्रयोग पूरी तरह बंद करने की सलाह दी गई।
- जितेंद्र तिवारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक
ललितपुर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नागरिकों के सहयोग की आवश्यकता है। नगर पालिका परिषद पहले से ही अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए पालिका के कर्मचारी तीन टाइम सफाई काम कर रहे हैं। यदि नगर में प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग पूरी तरह बंद हो जाए तो शहर को स्वच्छ बनाने से कोई रोक नहीं पाएगा।
- अमित कुमार करोसिया, पर्यवेक्षक, जोन द्वितीय
स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद के साथ संस्था डिवाइन सहयोगी के रूप में काम कर रही है। प्रदेश में 2 अक्तूबर 19 से पॉलीथिन बंद हो चुकी है। बाजारों में यदाकदा लोग पॉलिथीन का प्रयोग करते दिख जाते हैं, ऐसे लोगों को पॉलिथीन के नुकसान बताए जा रहे हैं। दुकान के आसपास सफाई रखने के लिए दो डस्टबिन रखने के लिए कहा जा रहा है।
- राजेंद्र मालवीय, टीम लीडर, डिवाइन
शहर को स्वच्छ और सुुंदर बनाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। यदि नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी समझें तो वह दिन दूर नहीं जब समूचा शहर स्वच्छ नजर आने लगेगा।
- संजू वाल्मीकि, हेड स्वास्थ्य नायक
अमर उजाला द्वारा जो मुहिम शुरू की गई है, वह बाकई काबिले तारीफ है। नगर पालिका पहले से ही स्वच्छता पर ध्यान दे रही है, अब यह कार्य दोगुनी गति से हो सकेगा।

- अनुराग जैन शैलू, पार्षद
प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान को अपनी प्राथमिकता में रखा है। इससे स्वच्छता के प्रति लोगों की जागरुकता बढ़ी है। शहर में भी स्वच्छता पर ध्यान दिया जा रहा है। अमर उजाला ने इसमें भागीदारी जताकर प्रशंसीय कार्य किया है। निश्चित तौर पर नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे।
- सोनल सिंघई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed