फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   we should give inexpensive judment

हमें सस्ता सुलभ न्याय देना है : शेखर कुमार

Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
we should give inexpensive judment
हमें सस्ता सुलभ न्याय देना है : शेखर कुमार
विज्ञापन

ललितपुर। उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं जनपद के प्रशासनिक न्यायाधीश शेखर कुमार यादव ने कहा कि हम सभी को प्रयास करना चाहिए कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वालों को, महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगों और ऐसे लोगों को जो अपना मुकदमा स्वयं नहीं लड़ सकते हैं, उन्हें प्रयास कर फ्री लीगल एड की सहायता देनी चाहिए। वह शनिवार को जजी परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ पर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें सस्ता सुलभ न्याय देना है।
न्यायमूर्ति ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुकदमों का निस्तारण जल्द करें, लंबी तारीखें न लगाएं। लंबी तारीख लगाने से मुकदमों के निस्तारण में देरी के साथ ही न्यायालय से वादकारियों का विश्वास समाप्त होने लगता है। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 11943 वादों का निस्तारण कर 5,66,53,947 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया।
विज्ञापन

जिला जज मोहम्मद रियाज ने 12 मुकदमों का निस्तारित कर 4,88,262 रुपये, अपर जिला जज शबिस्ता आकिल द्वारा तीन मुकदमे निस्तारित कर 900 रुपये की समझौता राशि, अपर जिला जज (एससी/एसटी एक्ट) नीतू यादव ने चार वाद निस्तारित कर 1000 रुपये का जुर्माना, अपर जिला जज (पॉक्सो विशेष) चंद्रमोहन श्रीवास्तव द्वारा 02 वाद निस्तारित कर 1000 रुपये की समझौता राशि, अपर जिला जज (ईसी एक्ट) निर्भय प्रकाश द्वारा 114 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद ने 837 मुकदमें निस्तारित कर 4,34,040 रुपये का जुर्माना लगाया।
निस्तारित कराए गए वाद
सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डॉ. सुनील कुमार सिंह ने 358 मुकदमे निस्तारित किए। सिविल जज (सीनियर डिवीजन-एफटीसी) अक्षयदीप यादव न 156 वाद, सिविल जज (जूनियर डिवीनज) प्रज्ञा सिंह ने 11 मुकदमे निस्तारित किए। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन-न्यूकोर्ट) सौरभ मंडलोई ने चार मुकदमे, सिविल जज (जूनियर डिवीजन-एफटीसी) गरिमा सक्सेना ने 12 मुकदमे निस्तारित कर 14,400 रुपये की समझौता राशि का निर्धारण किया गया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सिंचाई खंड ने तीन मुकदमे निस्तारित कर 300 रुपये का जुर्माना लगाया।
कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश पीएन राय ने पारिवारिक वाद से संबंधित 32 मुकदमे निस्तारित किए। शमशुल हक, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण ने मोटर दुर्घटना से संबंधित 37 मुकदमे निस्तारित किए। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महरौनी सौरभ सिंह ने 339 वाद निस्तारित किए। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) महरौनी सुरेखा ने 71 मुकदमे निस्तारित कराए। न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट यज्ञेश कुमार सोनकर ने 148 मुकदमे निस्तारित कर 51950 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। वहीं स्थाई लोक अदालत ललितपुर द्वारा एक मुकदमा निस्तारित किया गया।

जिलाधिकारी एवं उनके अधीन न्यायालयों/विभागों द्वारा 9,373 वादों का निस्तारण कर 320220 रुपये की समझौता धनराशि एवं चकबंदी विभाग द्वारा 21 वादों का निस्तारण किया गया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने चार वाद निस्तारित कर 824801 रुपये, विभिन्न बैंकों द्वारा बकाया राशि से संबंधित 401 वाद निस्तारित कर 4,60,60,440 रुपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज प्रथम शबिस्ता अकील द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed