फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waterlogging in the streets even after 48 hours of rain

Lalitpur News: बारिश के 48 घंटे बाद भी गलियों में जलभराव

Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the streets even after 48 hours of rain
दूषित पानी से गुजरने को मजबूर हैं गलियों के बाशिंदे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बारिश थमे लगभग 48 घंटे हो गए, लेकिन अब तक गलियों में जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पाई है। यहां प्रमुख मार्ग समेत वार्डों की कई गलियां जलमग्न हैं। बच्चे अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं। बाहर आने पर दूषित पानी में गिरने का भय बना हुआ है। यह स्थिति संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बावजूद है। पेश है शहर की प्रमुख गलियों का आंखों देखा हाल...।
चर्च रोड से मेडिकल कॉलेज मार्ग पर बारिश का पानी जमा है। शहरवासियों को अस्पताल पहुंचने में परेशानी हो रही है। लोग वाहनों से पहुंच रहे हैं, लेकिन सड़क पर जमा पानी देख वापस हो रहे हैं। वहीं, पैदल चलने वाले राहगीर दूषित पानी से निकलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

---
वार्ड छह रामनगर में एलआईसी कार्यालय के पीछे जैन मंदिर के पास की गली पूरी तरह जलमग्न है। साथ ही तिराहा जलमग्न होने से मोहल्लावासियों को पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। यहां सड़क तो बनी है, लेकिन नाली की ढलान ठीक से न होने के चलते पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नगर पालिका के वार्ड 13 घुसयाना के मोहल्ला पिसनारी में नहर मार्ग से लगी आधा दर्जन गलियां कच्ची हैं। कुछ गलियों में पानी की निकासी तक नहीं हो पा रही है। गलियां जलमग्न हो गई हैं। यहां लोग पानी से होकर पैदल निकलने को मजबूर हैं। यही नहीं लोग दो पहिया वाहन अपने घरों तक नहीं ले जा पा रहे हैं।

---
नगर पालिका के वार्ड 12 आजादपुरा द्वितीय में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के सामने वाली गली में खाली प्लाट पर रास्ते में पानी की निकासी नहीं है। गली में दो फीट से अधिक पानी जमा है। इसी मार्ग से स्कूली बच्चे व उनकी टैक्सी निकल रही हैं। इससे किसी भी समय दुर्घटना होने का खतरा है।
---
नगर पालिका की गलियों में जमा पानी की निकासी के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। जल्द ही जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed