{"_id":"5f74d3128ebc3e9b987d70ad","slug":"water-supply-syfon-choke-taldehate-news-jhs17754986","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइफन चोक होने से नगर की पेयजल आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
कैप्सन - अस्थाई व्यवस्था के लिए चलता काम
- फोटो : TALDEHATE
Link Copied
तालबेहट। नगर की पेयजल आपूर्ति के लिए माताटीला बांध से साइफन तक आई लाइन चौक हो जाने से बुधवार को नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहीं। समाचार लिखे जाने तक जल संस्थान इसके लिए अस्थाई व्यवस्था करने में जुटा था, परंतु विद्युत संयोजन न जुड़े जाने के कारण बृहस्पतिवार को पानी मिलना मुश्किल नजर आ रहा हैं। नगर और क्षेत्र की जनता को बिजली और पानी के संकट से निजात नहीं मिल पा रही हैं। कभी बिजली आपूर्ति ठप होने, कभी पाइप लाइन फटने, कभी मोटर जलने और कभी लाइन चौक होने आदि बातें कह कर जल संस्थान नगर की जनता को पानी के लिए परेशान करता आ रहा हैं। मंगलवार को माताटीला बांध से पंप हाउस तक पानी की आपूर्ति कराने के लिए लाइन लगी हैं। इस लाइन के साइफन तक की लाइन चौक हो गई, जिससे तालबेहट नगर की सप्लाई बुधवार को पूरी तरह से बाधित रही। बुधवार को पानी न मिलने से जनता परेशान हो गई। लोगों को मजबूरी में अपनी हैंड पंप के पानी से अपना काम चलाना पड़ा। वही समाचार लिखे जाने तक जल संस्थान अस्थाई व्यवस्था बनाने में जुटा था, परंतु विद्युत विभाग द्वारा संयोजन करने में दिलचस्पी न दिखाने के कारण बृहस्पतिवार को भी पानी मिलता नजर नहीं आ रहा हैं। नगर की जनता का आरोप है कि जल संस्थान कोरोना संक्रमण के समय जनता की मजबूरी का फायदा उठाते हुए पानी की आपूर्ति करने में आए दिन काफी परेशानियां पैदा कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।