फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water supply is not going well.

हर व्यक्ति के जेहन में एक ही सवाल, कब सुधरेगा आपूर्ति का हाल

Thu, 25 Jun 2020 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
water supply is not going well.
नेहरू नगर में सड़क पर रखे पानी भरने को बर्तन - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। करीब दो महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे नागरिकों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर शहर की जलापूर्ति में कब सुधार होगा। नागरिकों का कहना है कि कभी पाइप लाइन में लीकेज तो कभी मोटर व साइफन की खराबी से आपूर्ति ध्वस्त होने की सूचना पाकर झुंझलाहट होने लगती है। इनके बाद भी जनप्रतिनिधि बेफ्रिक बने हुए हैं।
विज्ञापन

गर्मी की शुरुआत होते ही शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल की समस्या उत्पन्न होने लगी थी। इसके बाद से आपूर्ति बाधित होने का ऐसा सिलसिला चला कि जल संस्थान अभी तक इससे निपट नहीं पाया है। बृहस्पतिवार को लोअर जोन में मोटर की कपलिंग टूट गई थी। इस वजह से मोहल्ला चौबयाना में पंद्रह-बीस मिनट की आपूर्ति हुई।
विज्ञापन

वहीं, सरदारपुरा, मऊठाना, रावरपुरा, महावीरपुरा, सुभाषपुरा में भी लोग पीने का पानी भर पाए। नहाने व कपड़े धोने के लिए पानी का इंतजाम हैंडपंप से करना पड़ा। उधर, मोहल्ला नेहरू नगर, सिद्दनपुरा व जुगपुरा में भी आपूर्ति कम हुई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोगों को हैंडपंप व टैंकर से पानी भरना पड़ा। कई गलियों में पानी के लिए त्राहि-त्राहि मची हुई है। तमाम लोगों ने पालिकाध्यक्ष रजनी साहू द्वारा लगाए गए स्टैंड पोस्ट से पानी भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडपंप पर पहले पानी भरने के चक्कर में रोज लड़ाई-झगड़े तक होने लगे हैं। कई बार हैंडपंप पर भीड़ देखकर वापस लौटना पड़ता है। मोहल्ले में नल प्रेशर के साथ नहीं आ रहे हैं, जिस वजह से पानी की समस्या बनी हुई है।
- सावित्री
मात्र दस से पंद्रह मिनट की आपूर्ति से लोगों का भला होने वाला नहीं है। इतनी कम आपूर्ति में घर का पूरा पानी नहीं भर पाता है। नेहरू नगर में जल संस्थान के पानी के टैंकर केवल मेन रोड व्पर ही खड़े किए जाते हैं। गलियों में टैंकर नहीं पहुंचने से पानी की त्राहि-त्राहि मच रही है।
- विकास
जैसे ही मोहल्ले में पानी का टैंकर आता है, वैसे ही मोहल्ले के महिला व पुरुष हाथों में अपने-अपने डिब्बा व टंकी लेकर नियत स्थान पर पहुंचने लगते हैं। कई लोग टैंकर से पहले पानी भरने के लिए जूझते नजर आते हैं। पांच से दस मिनट के अंतराल में पूरा पानी का टैंकर खाली हो जाता है।
- महेंद्र कुमार
जल संस्थान पहले भीषण गर्मी में एक घंटा तक पानी देता था। वहीं, अब दस से पंद्रह मिनट की ही आपूर्ति हो रही है। इसमें घर खर्च के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पाता है। तपती धूप में दूर-दूर से पानी भरना पड़ता है। दिनभर पानी के लिये अपना पसीना बहाते हैं।

गीता
लोअर जोन में पंप की कपलिंग टूट गई थी, जिस कारण पानी की टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाई। नेहरू नगर की आपूर्ति में आ रही अड़चन का भी पता लगाया जा रहा है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed