{"_id":"c889c14b006be4a5b9f70f7e232063ac","slug":"water-supply-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई बस्ती में पाइप पेयजल बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई बस्ती में पाइप पेयजल बाधित
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jun 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर (ब्यूरो)। जल संस्थान की उदासीनता से शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। मुहल्ला नईबस्ती व सिविल लाइन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। लोअर जोन में भी कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को दूर-दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है।
गोविंद सागर बांध होने के बाद नगर के कई इलाके प्यासे बने हुए हैं। इसमें जल संस्थान की उदासीनता उजागर हो रही है। किसी इलाके में पाइप लाइन का अभाव है तो कहीं पानी पहुंच नहीं रहा है। मुहल्ला लेड़ियापुरा में पानी की टंकी निर्मित होने के बाद भी अब तक बहुत से इलाके पाइप लाइन की जलापूर्ति से नहीं जुड़ सके हैं। वहीं, नई बस्ती में कपिल गेस्ट हाउस के पीछे के इलाके में ऊंचाई की समस्या है, जिससे गर्मियों में कभी कभार ही पानी पहुंचता है। पिछले पांच दिन से इस इलाके में पानी नहीं पहुंच रहा है।
इस कारण यहां के लोग हैंडपंप पर निर्भर होकर रह गए हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि विभागीय कर्मियों ने खुद के संसाधन से पाइप लाइन खुदवाने को कहा है, जिससे समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। इसके अतिरिक्त लोअर जोन में भी जलापूर्ति बाधित है। विशेषकर मुहल्ला रैदासपुरा, नारायनपुरा, रामनगर, पुरानी बजरिया आदि क्षेत्र ऐसे हैं, जहां के लोगों को दूर-दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है। कई लोग तो साइकिल से पानी ढो रहे हैं, तब जाकर उनकी प्यास बुझ पा रही है।