फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water supply crisis in basuyana

बसुरयाना के 50 घरों में पानी का संकट, पांच दिन से नहीं आया एक बूंद पानी

Thu, 15 Oct 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
water supply crisis in basuyana
नेहरू नगर में हैडपंप से पानी भरते लोग - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कुछ प्लंबर मनमानी कमाई के चक्कर में जल संस्थान की पाइप लाइनों को छलनी कर रहे हैं। वहीं, लीकेज भी सरदर्द बने हुए हैं, ऐसे में शहर की जलापूर्ति बुरी तरह लड़खड़ा रही है। नेहरू नगर के बसुरयाना मोहल्ला में पांच दिन से नलों में पानी की बूंद भी नहीं टपकी है। इससे वहां के निवासियों को हैंडपंप से पानी भरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर में करीब पंद्रह हजार कनेक्शन जल संस्थान ने दे रखे हैं। कुछ प्लंबर मनमानी कमाई करने के लिए अवैध कनेक्शन करने में जुट गए हैं। इससे यह हुआ कि जिन पाइप लाइनों में प्रेशर से पानी संकरी गलियों में पहुंच जाता था, अब पानी वहां पहुंचने से पहले ही सूख जाता है। इस कारण वैध संयोजनधारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल मोहल्ला नेहरू नगर में बना हुआ है। यहां बसुरयाना मोहल्ला व उसके आसपास करीब पचास घरों को पांच दिन से पानी नसीब नहीं हुआ है। कई बार मोहल्ले वासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन संस्थान के अधिकारी समस्या का समाधान नहीं कर पाए।
विज्ञापन

बीते महीनों में विभाग ने अवैध कनेक्शन चिह्नींकरण का अभियान चलाया था। कोरोना काल शुरू होते ही अभियान ठप पड़ गया। कुछ प्लंबरों ने कोरोना काल का खूब अनुचित फायदा उठाया है। उन्होंने जहां मौका मिला, वहां सड़क खोदकर अवैध कनेक्शन लोगों को दे दिए। वहीं, पाइप लाइनों में लीकेज की समस्या भी दूर नहीं हो पा रही है। वर्षों पुरानी पाइप लाइनें होने से आए दिन नए लीकेज हो जाते हैं। मोहल्ला चौबयाना की कुछ गलियों में भी पानी नहीं पहुंचने की समस्या बनी हुई है। बीएसए ऑफिस के पास पाइप लाइन में लीकेज होने से टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पा रही थी। हालांकि, संस्थान ने इसे ठीक करा लिया है। इससे आपूर्ति के पटरी पर आने की उम्मीद बंध गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले में अवैध कनेक्शन बड़े पैमाने पर गुपचुप तरीके से हो गए हैं। वहीं, कई लोगों ने टुल्लू मशीनें अधिक क्षमता वाली लगा ली हैं, इससे पाइप लाइनों में पानी का प्रेशर लगभग समाप्त हो जाता है। -रवि
नेहरू नगर में पाइप लाइन शिफ्टिंग का काम चल रहा है, इससे भी आपूर्ति पर बुरा प्रभाव पड़ा है। हालांकि, विभागीय अफसर इससे पल्ला झाड़ते हुए आपूर्ति को सुचारु बता रहे हैं। -रोहित
----
मोहल्ला नेहरू नगर में पानी की समस्या का निराकरण नहीं काराया जा रहा है। मोहल्लेवासी पानी भरने के लिये इधर उधर भटक रहे हैं। पांच दिन से लगभग पचास घरों में पाइप लाइन से नलो में पानी नहीं पहुंचा है। -राजेश कुमार

----
बीएसए ऑफिस के पास एक लीकेज था। इस लीकेज की वजह टंकी नहीं भर पा रही थी। लीकेज सही करा लिया गया है। कुछ प्लंबरों द्वारा अवैध कनेक्शन किए जा रहे हैं, इससे भी आपूर्ति बाधित हो रही है। ऐसे प्लंबरों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।
राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान

साइकिल से पानी ढोते युवक

साइकिल से पानी ढोते युवक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed