फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water supply after 7 days

सातवें दिन नगर की जनता को मिला पानी

Tue, 08 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
water supply after 7 days
water - फोटो : water
तालबेहट। लगातार छह दिन से पानी की आपूर्ति ठप होने की खबर के बाद जल संस्थान की महाप्रबंधक मंजूलता गुप्ता ने अधिशासी अभियंता और अधीनस्थों के साथ माताटीला फिल्टर पंप सहित कई स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से मौजूद संसाधनों के उपयोग में सावधानी बरतने का आह्वान करते हुए जनता को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। वहीं, नगर के कई मोहल्लों में पानी पहुंचने से जनता ने अमर उजाला का धन्यवाद जताया।
विज्ञापन

बताते चले कि कभी मोटर जलने तो कभी लाइन में कचरा फंसने की बात कह कर जल संस्थान नगर की जनता को छह दिन से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान कर रहा था। जनता की समस्या को कोई सुनने वाला नहीं था। अमर उजाला ने तीन दिन लगातार इस समस्या को प्रमुखता से उठाया। छह सितम्वर के अपने अंक में पेज तीन पर ‘पांच दिन से पानी के लिए परेशान है नगरवासी, नहीं सुन रहें जिम्मेदार’ और सात सितम्बर के अंक में पेज छह पर ‘छह दिन से पेयजल के लिए परेशान है जनता।’ इसके बाद कुंभकर्णी नींद से जागी जल संस्थान की महाप्रबंधक मंजूलता गुप्ता सोमवार को दल-बल के साथ तालबेहट आई और माताटीला फिल्टर पंप सहित कई स्थानों पर जाकर वहां की स्थिति को देखा। अधीनस्थों से पानी के संकट के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से मौजूद संसाधनों को सही तरीके से उपयोग करने का आव्हान करते हुए जनता को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराने को कहा। इसके बाद नगर के कई मोहल्लों में पानी पहुंचा। जिस पर लोगों ने अमर उजाला का आभार जताया। इस दौरान अधिशासी अभियंता संजीव कुमार, जेई अभिलेश कुमार, जेई राहुल और लिपिक रवि सोनी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed