फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water released from five dams including Rajghat and Matatila

Lalitpur News: राजघाट व माताटीला सहित पांच बांधों से छोड़ा गया पानी

Fri, 22 Aug 2025 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Water released from five dams including Rajghat and Matatila
- सुबह से हो रही लगातार बारिश से बढ़ा बांधों का जलस्तर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में सुबह से लगातार बारिश होने के कारण गोविंद सागर बांध, राजघाट, माताटीला, जामनी बांध, भौरट, जमरार बांध से पानी छोड़ा गया है। लगातार बेतवा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राजघाट बांध से 86 हजार क्यूसेक व माताटीला बांध से एक लाख 77 हजार क्यूसेक की निकासी की जा रही है।

जिले में सुबह से ही रिमझिम व तेज बारिश हो रही है, जिससे बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। राजघाट बांध के आठ गेट खोलकर 86346 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है, तो वहीं माताटीला बांध से 177995 क्यूसेक पानी निकासी की जा रही है। भौंरट बांध से 3762 क्यूसेक पानी निकासी की जा रही है। जामनी बांध से 1993 क्यूसेक पानी को शाम पांच बजे से छोड़ा गया है। तो वहीं जमरार बांध से भी 1344 क्यूसेक पानी निकासी की जा रही है। गोविंद सागर बांध का जलस्तर बढ़ रहा है, रात्रि नौ बजे 12 गेट चार-चार फीट खोलकर 6264 क्यूसेक पानी की निकासी गई है। वहीं, शहजाद बांध से भी रात्रि में 6264 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग ने बांध क्षेत्र के निचले इलाकों में नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की सलाह दी है। उपजिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने नदीपुरा व गोविंद नगर निवासियों को आगाह किया है। सभी जगहों पर मुनादी करा दी गई है। साथ ही पुलिस प्रशासन को भी नदी व पुल पर तैनाती के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

00000000000
कहीं झमाझम तो कहीं हुई रिमझिम बारिश
जनपद में दो दिनों से हो रही बारिश बृहस्पतिवार को भले ही कम रही लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही शहर में रिमझिम तो ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई है। तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा रहा। मुख्यालय से मिले आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आठ से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक मड़ावरा तहसील क्षेत्र में 10 मिमी, पाली में चार मिमी, तालबेहट में तीन मिमी बारिश हुई, जबकि सदर व महरौनी में बूंदाबांदी होती रही। वहीं, शुक्रवार को तालबेहट क्षेत्र में सर्वाधिक बारिश बताई जा रही है। अनुमान है कि जनपद में करीब 30 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed