फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water purification system: one day left, work still incomplete

जलशोधन यंत्र : एक दिन बाकी, काम अब भी अधूरा

Thu, 13 Feb 2025 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Water purification system: one day left, work still incomplete
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जल संस्थान के जल शोधन यंत्र के मरम्मत कार्य को पूरा करने में बस एक ही दिन बाकी है। लेकिन, अब भी 30 फीसदी काम अधूरा है। ऐसे में 40 हजार की आबादी को पर्याप्त पानी के लिए और इंतजार करना होगा। काम में तेजी के लिए दो बार पत्राचार करने के बाद भी कार्यदायी संस्था ने गति नहीं बढ़ाई।
शहर के लोअर जोन में शुद्ध पानी की सप्लाई के लिए बने 13 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र पुराने होने से जीर्णशीर्ण अवस्था में हैं। इनमें कई यंत्र तो कार्य तक नहीं कर रहे थे। इससे पानी की सप्लाई ठीक से नहीं हो रही थी। ऐसे में अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत डोंडाघाट के 13 एमएलडी के जल शोधन संयंत्र का जीर्णोद्धार का किया रहा है। इसका कार्य 15 जनवरी से शुरु किया गया था, जिसे 14 फरवरी तक पूर्ण होना था। मरम्मत कार्य पूर्ण होने की अवधि में एक दिन का समय शेष रह गया है।
विज्ञापन

लेकिन, अब तक कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में अब लगभग 14 मोहल्लों को आंशिक आपूर्ति से ही संतुष्ट रहना पड़ेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में लगभग 70 फीसदी हो सका है। 30 फीसदी कार्य शेष रह गया है। यह कार्य लगभग दो से तीन सप्ताह में पूर्ण हो सकेगा। इससे अब लगभग 40 हजार की आबादी को पर्याप्त पानी के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed