फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem in lalitpur

बिजली की बिगड़ी चाल से लड़खड़ाई शहर की जलापूर्ति

Sun, 10 Jan 2021 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Water problem in lalitpur
ललितपुर। लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति ने शहर की जलापूर्ति को बुरी तरह प्रभावित किया। शनिवार को विभिन्न मोहल्लों में पेयजल की समस्या बनी रही। सुबह की बूंदाबांदी में भीगते हुए लोगों ने हैंडपंप से पानी भरा।
विज्ञापन

शहर की जलापूर्ति को सुचारु बनाने में पहले से ही पाइप लाइन के लीकेज बाधक बने हुए हैं। शुक्रवार की सुबह नेहरू नगर में ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया था। इसे शाम होते - होते बदल दिया गया। इससे शनिवार की जलापूर्ति में सुधार होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन बिजली की चाल लड़खड़ा गई। इससे टंकी पूरी क्षमता के साथ नहीं भर पाई। इस कारण कई मोहल्लों में पेयजल की समस्या रही। इनमें मोहल्ला नेहरू नगर, गांधीनगर, नई बस्ती शामिल रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा लोअर जोन में सुबह के समय बिजली गुल रहने से लोगों के टुल्लू पंप नहीं चल पाए। निजी बोरिंग वाले भी बिजली के अभाव में पानी नहीं भर पाए। इस स्थिति में लोगों ने सुबह की बूंदाबांदी के दौरान हैंडपंप से पानी भरा। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। उधर, जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि शनिवार को बिजली आती- जाती रही, इससे टंकियां पूरी क्षमता के साथ भरने की संभावना कम ही है। यदि ऐसा हुआ तो रविवार को भी लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला नेहरू नगर में आए दिन किसी न किसी कारण से पेयजल की समस्या बनी रहती है। यहां के लोग कई सालों से पेयजल की लड़ाई लड़ रहे हैं। अभी तक इस समस्या से लोगों को छुटकारा नहीं मिल पाया है।
- विवेक दरौनिया, पूर्व सभासद
जल संस्थान मोहल्ला नेहरू नगर की जलापूर्ति को सुचारु बनाने में अभी तक नाकाम रहा है। जब लोग ठंड के कारण रजाई में दुबके थे, तब नेहरू नगर के लोग बारिश में भीगते हुए पानी भर रहे थे।
- कमल यादव, पूर्व सभासद
जल संस्थान के लिए कोई न कोई समस्या आ जाती है। इसका खामियाजा नागरिकों को परेशान होकर भुगतना पड़ता है। यहां के लोगों को बिजली और पानी की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है।
- बृजेश यादव
जल संस्थान में बिजली की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के लिए अलग फीडर बनाया गया है। इसके बाद भी जलापूर्ति में बिजली बाधक बन जाती है। इसका भी समाधान खोजने की जरूरत है।
- संतोष सेन
विभिन्न मोहल्लों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ ऐसे हैंडपंप हैं, जो पानी कम दे रहे हैं तो कुछ हैंडपंपों में जंजीर या अन्य उपकरणों की जरूरत महसूस की जा रही है।
- राहुल
जल संस्थान को अस्थाई श्रमिकों की समस्याओं व उनके भुगतान पर ध्यान देना चाहिए। जब तक वह प्रसन्न नहीं रहेंगे, तब तक हैंडपंप व पाइप लाइन की मरम्मत के कार्य को गति नहीं मिल पाएगी।

- गोविंद नारायण
-----
बिजली की आपूर्ति कम मिल रही है, जिस कारण टंकियां पूरी नहीं भर पा रही हैं। शनिवार को भी बिजली की आपूर्ति बाधित रही है। यदि ऐसे ही बिजली परेशान करती रही तो टंकियां पूरी क्षमता के साथ भरना मुश्किल हो जाएगा। इसका असर सुबह की जलापूर्ति पर पड़ेगा।
- राहुल सिंह
अवर अभियंता
जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed