फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water problem in bakreed

बकरीद पर पानी को तरस गईं मुस्लिम बस्तियां

Sun, 02 Aug 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Water problem in bakreed
गोविंद नगर में हैडंपंप से पानी भरती युवती व बच्चे - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान बकरीद पर भी जलापूर्ति को सुचारु नहीं रख पाया। इस कारण कई मुस्लिम बस्तियों में पानी की परेशानी रही। लोगों को सुबह उठकर हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। इससे गोविंद नगर मोहल्ले के लोगों में रोष रहा।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में अभी तक पेयजल की समस्या दूर नहीं हो पाई है। इनमें मोहल्ला नेहरू नगर और गोविंद नगर शामिल हैं। मुस्लिम बस्तियों में कई दिन बकरीद की तैयारी चल रही थी और वे इस दिन भरपूर जलापूर्ति की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। मोहल्ला नेहरू नगर में दो से तीन घंटे लेट आपूर्ति की गई। जब संस्थान की जलापूर्ति प्रारंभ हो गई तो बिजली की आपूर्ति दगा दे गई। ऐसे में उन लोगों की परेशानी बढ़ गई जो टुल्लू मशीन के जरिए घर का पानी भरते थे।
विज्ञापन

इसी तरह मोहल्ला गोविंद नगर में ग्रीन वैली स्कूल के आसपास पेयजल की समस्या रही। यहां पिछले कई महीनों से जलापूर्ति बाधित बनी हुई है। लोगों का कहना है कि जहां अन्य बस्तियों के लोग सुबह त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे थे, वही हम लोगों ने पहले पीने के पानी का इंतजाम किया। उसके बाद त्योहार मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख अली ने बताया कि ग्रीन वैली स्कूल के आसपास क्षेत्र में लंबे समय से जलापूर्ति बाधित है। मेरे घर में करीब नौ माह से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। आज भी विभागीय कर्मियों की लापरवाही उजागर हुई। नौसाद अली ने बताया कि जलापूर्ति में सुधार के लिए डीएम व जल संस्थान के अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारू नहीं कर पाए हैं। यूसुफ खान ने बताया कि आज जिस तरह से जलापूर्ति ने धोखा दिया है। मो. इसरार ने बताया कि नेहरू नगर में गर्मी के सीजन से लेकर अब तक पेयजल की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। झिब्बू का कहना है कि वंशीधाम कॉलोनी के पास कई दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। पीने के पानी का इंतजाम करने में परेशानी हो रही है। नफीस खान ने कहा कि गोविंद नगर में पानी के साथ सफाई की भी समस्या है। कई महीनों से आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण हैंडपंप पर निर्भर होकर रह गए हैं।

टंकी में तकनीकी कमी आने के कारण नेहरू नगर में दो घंटे लेट आपूर्ति हुई। जब आपूर्ति की गई तो कई लोगों ने फोन पर पानी मिलने की सूचना दी। कुछ जगहों पर पहले से पानी की समस्या है, जिसका निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। - राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान।

गोविंद नगर में दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाती बच्ची

गोविंद नगर में दूर लगे हैंडपंप से पानी भरकर लाती बच्ची- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed