{"_id":"dd368881e950dac1351975126435b497","slug":"water-pipe-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल आपूर्ति होते ही फट गई लाईन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल आपूर्ति होते ही फट गई लाईन
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 29 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट (ललितपुर)। एसडीएम रत्नाकर मिश्र और जल निगम के जेई नीलेश भदौरिया की मौजूदगी में जल संस्थान द्वारा सोमवार को सुबह पानी छोड़ते ही पाइप लाइन पानी के प्रभाव को न झेल सकी और फट गई, जिसके बाद तत्काल जल आपूर्ति बंद कराई गई। पाइप लाइन फटने पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर ही जेई जल निगम की जमकर क्लास ली और मंगलवार सायंकाल तक नगर में बिछाई गई पाइप लाइन से पानी न मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
नगर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के आसपास निवास करने वाले परिवारों को इस समय पेयजल के गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इस समस्या के निदान के लिए जल निगम ने करोड़ों रुपये खर्च करके एक योजना को अमली जामा पहनाया था। लोगों ने पानी आपूर्ति न होने के विरोध में दो जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी थी। वहीं, नगर पंचायत के पार्षद राजेश झा सहित कुछ लोगों ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र दिया था, जिसके निराकरण के लिए उपजिलाधिकारी ने जल निगम एवं जल संस्थान के दोनों अवर अभियंताओं को सोमवार को सुबह 10 बजे एक साथ मौके पर बुलवाया था।
इसके बाद सोमवार को जैसे ही जल संस्थान ने पानी छोड़ा कुछ देर बाद बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने पाइप लाइन फट गई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर जाकर जेई की जमकर खबर ली। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक नगर की जल आपूर्ति ठीक न होने पर उन्होंने दोषियों के खिलाफ एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।