{"_id":"5f4ff5018ebc3e54aa6eaab7","slug":"water-lobbing-at-nehru-nager-lalitpur-news-jhs1753154142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव की समस्या से जूझ रहे नेहरू नगर के वाशिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव की समस्या से जूझ रहे नेहरू नगर के वाशिंदे
विज्ञापन
नेहरू नगर में बी केबिन के पास मुख्य सड़क पर भरा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मोहल्ला नेहरू नगर के लोगों को जलभराव की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। यहां रेलवे फुट ओवरब्रिज एवं बी केबिन के पास बारिश का पानी जमा है। जिस कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस मामले उदासीन बने हुए हैं।
ललितपुर रेलवे स्टेशन से मोहल्ला नेहरू नगर लगा हुआ है। स्टेशन से ही रेलवे की जमीन लगी हुई है। इस कारण यहां की न तो नाली साफ हो रही है और न ही नई नाली निर्मित हो पा रही है। नगर पालिका भी कोई नया कार्य नहीं करा पा रही है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। नागरिकों ने इस समस्या की ओर कई बार नगर पालिका अध्यक्ष सहित कई नेताओं व अधिकारियों का ध्यानाकर्षित कराया। इसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश के मौसम में यह समस्या गंभीर हो जाती है। बी केबिन के पास नाली का अभाव बना हुआ है, जिससे बारिश का पानी सड़क पर जमा होकर रह जाता है। वहीं, फुट ओवरब्रिज के पास नाली चोक हैं। इस वजह से नाली का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है।
बी केबिन के पास और रेलवे फुट ओवरब्रिज के पास जल भराव की समस्या आज की नहीं है। सालों से यहां के लोग इस समस्या को झेलते चले आ रहे हैं। बारिश के दिनों में यह समस्या सभी को याद आती है लेकिन बारिश का सीजन समाप्त होते ही लोग इसे भूल जाते हैं।
विज्ञापन
विवेक दरौनिया
बारिश के सीजन में संक्रामक बीमारियां फैलती है। इस समय कोरोना महामारी भी फैली है। इसके बाद भी जल भराव की समस्या से अधिकारी मोहल्लेवासियों को छुटकारा नहीं दिला सके हैं। जिस वजह से लोगों को संक्रामक व मच्छर जनित बीमारी फैलने का अंदेशा बना रहता है।
राजीव यादव
मोहल्ला नेहरू नगर में सड़क, नाली का निर्माण हो रहा है लेकिन जब फुट ओवरब्रिज व बी केबिन के जल भराव के निराकरण की बात आती है तो नगर पालिका हाथ खड़े कर देती है। उधर, रेलवे भी इस मामले में उदासीन बनी हुई है। जिससे समस्या जटिल होती जा रही है।
रामसेवक
नगर पालिका के ईओ द्वारा जल भराव के स्थलों को चिह्नित कराते हुए उनकी सूची तैयारी करा रहे हैं। इससे वर्षो पुरानी समस्या से मोहल्लेवासियों को छुटकारा मिलने की उम्मीद बंधी है। हालांकि, जिस जगह पर बारिश का पानी भरा है, वहां से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है।
रामकुमार
बी केबिन व फुटओवर ब्रिज के पास जो जलभराव की समस्या है, इसके निदान के लिए रेलवे के अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा शहर के अन्य जल भराव वाले स्थानों की सूची बनाई जा रही है।
रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद