फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Water level of dams started decreasing, problem of irrigation and drinking water will increase.

Lalitpur News: घटने लगा बांधों का जलस्तर, बढ़ेगी सिंचाई और पेयजल की समस्या

Sat, 06 Apr 2024 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Water level of dams started decreasing, problem of irrigation and drinking water will increase.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गर्मी बढ़ने के साथ बांधों का जलस्तर घटने लगा है, इससे जल संकट गहराने की आशंका है। जामनी, राजघाट और माताटीला बांध का जलस्तर पांच से आठ मीटर कम हो गया है। अन्य बांधों के जलस्तर में भी दो से साढे़ तीन मीटर तक की गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में और गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है। समय से मानसून न आने पर सिंचाई के साथ पेयजल का संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि, विभागीय अधिकारी बांधों में गर्मी के सीजन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता होने का दावा कर रहे हैं।
यहां चौदह बांध परियोजनाएं हैं, जिसमें भौंरट बांध परियोजना निर्माणाधीन है। अधिकांश बांधों पर पेयजल व सिंचाई के लिए नहर परियोजनाएं संचालित हैं। बांधों से 60 से 70 फीसदी पानी सिंचाई के लिए उपयोग किया जाता है, जबकि पेयजल के लिए एक से दो फीसदी पानी आरक्षित किया जाता है। हर घर जल नल पेयजल योजना के लिए भी सात बांधों से पानी लिया जाना है। इधर अन्य बांधों की स्थिति ठीक नहीं है। इनमें राजघाट का जलस्तर 8.1 मीटर, माताटीला का जलस्तर 6.19 मीटर और जामनी बांध का 5.30 मीटर घट गया है। वहीं, कुछ अन्य बांधों का जलस्तर न्यूनतम से कुछ ही अधिक है, जो गर्मी बढ़ने के साथ अपने न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाएंगे। इससे बांधों पर निर्भर पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। परिणामस्वरूप कई गांवों में जल संकट भी गहरा जाएगा।
विज्ञापन

--------
बांधों में जलस्तर की स्थिति
बांध - नदी का नाम - न्यूनतम जलस्तर - पूर्ण जलस्तर - वर्तमान जलस्तर
गोविंद सागर - शहजाद - 357.83 - 363.93 - 360.79
शहजाद बांध - शहजाद - 310.50 - 321.00 - 318.45

जामनी बांध - जामनी - 396.39 - 403.55 - 398.25
सजनाम बांध - सजनाम - 367.20 - 373.20 - 369.82
रोहिणी बांध - रोहिणी - 393.00 - 396.39 - 393.85
उटारी बांध - उटारी - 322.80 - 326.80 - 323.10
राजघाट बांध - बेतवा - 356.62 - 371.00 - 362.90
माताटीला बांध - बेतवा - 295.66 - 308.46 - 302.27
कचनौंदा बांध - सजनाम - 334.75 - 341.70 - 341.10
लोअर रोहिणी - रोहिणी - 363.00 - 368.00 - 365.50

जमरार बांध - रोहिणी - 363.35 - 368.00 - 366.00
भावनी बांध - सजनाम - 309.64 - 312.38 - 312.00

बंडई - बंडई - 397.00 - 403.50 - 399.70
-------------
वर्तमान जलस्तर में कितना है अंतर
गोविंद सागर बांध में पूर्ण और वर्तमान जलस्तर में 3.14 मीटर, शहजाद बांध में 2.55 मीटर, जामनी बांध में 5.30 मीटर, सजनाम बांध में 3.38, रोहिणी बांध में 2.54, उटारी बांध में 3.70, राजघाट बांध में 8.1, माताटीला बांध में 6.19, कचनौंदा बांध में 0.6, लोअर रोहिणी बांध में 2.5, जमरार बांध 2, भावनी बांध .38, बंडई बांध में 3.8 मीटर का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बांधों पर प्रस्तावित हर घर जल नल योजना की सूची व लाभान्वित गांवों की संख्या
योजना का नाम - बांध - गांव - लाभान्वित लोग
लागौन पाइप पेयजल - राजघाट - 52 - 81544

कचनौदाकलां - कचनौंदा - 62 - 145324
सौजना-गुढ़ा - जमरार - 31 - 60461

सुकलगुवां - लोअर रोहिणी - 26 - 20526

मड़ावरा - रोहिणी - 17 - 40372
बिल्ला-मोगान - भौंरट - 23 - 54141

बदनपुर - शहजाद - 30 - 39228
सैदपुर-कुम्हैडी - जामनी - 46 - 83463
गौना-नाराहट - जामनी - 54 - 82350
मसौरा-सिंदवाहा - सजनाम - 47 - 94958
चंदावली - भावनी - 17 - 28092
टोरी - बंडई - 19 - 24997
----------
गोविंद सागर बांध से शहर के लिए होती है आपूर्ति
साइफन प्रणाली युक्त जिले के सबसे पुराने बांधों में शुमार गोविंद सागर बांध से शहर में पेयजल आपूर्ति की जाती है। यहां से रेल विभाग के लिए भी पानी की सप्लाई की जाती है। इस तरह यह बांध शहर के लोगों के लिए जीवनदायिनी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed