{"_id":"5e27535f8ebc3e4b4876ceed","slug":"water-is-not-come-people-upset-taldehate-news-jhs1581301116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में नहीं आया पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में नहीं आया पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। फिल्टर पंप पर जली मोटर नहीं बदली जाने से नगर में लगातार छठवें दिन पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित रहीं। कुछ जगह अवश्य ट्यूबवेल से पानी देने का प्रयास किया गया, परंतु वह भी अधिक कारगर नहीं हो सका। इससे जनता में जल संस्थान के प्रति आक्रोश है।
पेयजल आपूर्ति कराने का जिम्मा जल संस्थान पर है। लेकिन, जल संस्थान पेयजल आपूर्ति कराने में पूरी तरह से फिसड्डी साबित रहा है। नगर में लगातार छठवें दिन पानी की आपूर्ति न होने से जनता बुरी तरह परेशान है। जनता को मजबूरी में हैँडपंपों और कुओं का सहारा लेना पड़ रहा है। जल संस्थान के जिम्मेेदार लोग पूरा दारोमदार फिल्टर पंप की जली मोटर और उसकी मरम्मत का भार जल निगम पर डाल कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड रहे हैं। इस संबंध में जेई जेपी तिवारी का कहना है कि जल निगम जब तक मोटर ठीक नहीं कराएगा, तब तक पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकती है।
नगर में लगातार छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इस बुढापे में सर्दी के मौसम में हैंडपंपों से पानी भरना काफी मुसीबत भरा हो रहा है।
- मुन्नी देवी
पानी न आने से हैंडपंप का पानी तीसरी मंजिल तक ले जाने में काफी मुसीबत आ रही है, जिससे सुबह बच्चों को नाश्ता बनाने और स्कूल भेजने में काफी असुविधा उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
- प्रीति मोदी
पानी के लिए घर में पुराना कुंआ है, परंतु कुंए की काफी दिनों से सफाई न होने से उसका पानी पीने के लिए उपयोग में नहीं लें सकते हैं। पीने की पानी की गंभीर समसया हो गई है।
- रेखा अड़जरिया
नगर में पेयजल संकट के चलते पूरा दिन पानी भरने में लग जाता है। आराम करने का वक्त ही नहीं मिलता है। इससे पूरी दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित है।
- शिखा मिठ्या
नगर में पेयजल संकट का यह पहला मौका नहीं है। हर माह में पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से लडखड़ाती आ रही है। जल संस्थान के जिम्मेदार कभी पैसा न होने तो कभी उच्चाधिकारियों के नहीं सुनने व कभी जलनिगम द्वारा गुणवत्ताहीन लाइन डालने का दुखड़ा सुना कर जनता का गुमराह करने का काम करते हैं।
- शिवम गुप्ता