फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   water hyacinth in shahjad river

शहजाद नदी में पुल के गेटों में फंसी जलकुंभी, नदी में जा रही गंदगी

Thu, 02 Jul 2020 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
water hyacinth in shahjad river
शहजाद नदी के पुल की द्वारियों में फंसी जलकुंभी - फोटो : LALITPUR
ललितुपुर। शहजाद नदी में लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जलकुंभी जमा हो गई है और पानी कम होने के कारण जलकुंभी नदीपुरा स्थित पुल के गेटों में फंस गई है। यह जलकुंभी कई जगह जमा है। ऐसे में बारिश के दौरान नदी का पानी गेटों से पूरी क्षमता से नहीं निकल पाएगा और नदीपुरा में बाढ़ का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन

शहजाद नदी में जमा होने वाली जलकुंभी को बरसात के पूर्व हर बार सफाई कराकर बाहर निकाला जाता है, जिससे बारिश में गोविंद सागर गेट के बांध खुलने के दौरान जलकुंभी फंसने से नदी का पानी पुल के ऊपर तक न आ जाए। जनपद में मानसून ने दस्तक दे दी है। लेकिन अभी तक नगर पालिका ने शहजाद नदी में फंसी जलकुंभी की सफाई नहीं कराई है। नदी में कई नालों का पानी भी गिरता है और कूड़ा करकट भी जमा होने से यहां गंदगी बनी रहती है, जिससे बदबू आने लगती है। ऐसे में आसपास के निवासियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने इस संबंध में शहजाद नदी की सफाई कराकर जलकुंभी जल्द से जल्द निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहजाद नदी के पानी के लिए नदीपुरा में पुल के निकासी द्वार पूरी तरह बंद हो गए हैं। नगर पालिका को शीघ्र ही पुल के निकासी द्वार से जलकुंभी हटाकर सफाई करानी चाहिए। - हरविंद सलूजा
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी में एक साल से गंदगी अलग-अलग नालों से होकर जमा हो रही है। निकासी द्वार बंद हैं, जिससे गंदगी और कूड़ा करकट से बदबू आने लगी है। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। - मुकेश जैन
शहजाद नदी का पुल शहर के बीचों-बीच है, इस पुल के दोनों ओर कचरे का अंबार लगा है, जिससे बरसात में बांध के गेट खुलने पर पुल के ऊपर पानी आ जाएगा। - आलोक निरंजन
पानी की निकासी पूरी तरह बंद है। नदी के पास गंदगी जमा होने से बदबू आ रही है। अब तक यहां सफाई नहीं कराई गई है। बारिश के दौरान और अधिक समस्या हो जाएगी। - बृजेश साहू

पिछले साल बाढ़ आने के कारण पुल के निकासी द्वार में जलकुंभी फंस गई थी, जिससे बांध के कुछ गेट खुलने पर ही नदी का पानी पुल के ऊपर सड़क पर कई फिट आ गया था। - अरविंद जैन
जलकुंभी को शीघ्र ही साफ कराया जाएगा, ताकि पानी निकलने में दिक्कत न हो। - रजनी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed