{"_id":"5fa958bc8ebc3e9bf6237a46","slug":"water-flowing-in-canal-start-lalitpur-news-jhs180702028","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों से खेतों में पहुंचने लगा पानी, 35 हजार किसानों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों से खेतों में पहुंचने लगा पानी, 35 हजार किसानों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध की खुली छोटी नहर
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 12
नहरों से खेतों में पहुंचने लगा पानी, 35 हजार किसानों को मिलेगा फायदा
राजघाट, गोविंद सागर व रोहिणी बांध की नहरों का संचालन शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले के विभिन्न बांधों की नहरों का संचालन शुरू हो गया है। राजघाट व लोअर रोहिणी बांध की नहरों से करीब पैंतीस हजार किसान लाभान्वित होंगे। गोविंद सागर बांध की नहरों को भी खोल दिया गया है। इससे 35 हजार किसानों को फायदा मिलेगा।
जिलाधिकारी ने राजघाट बांध से निकली निचली राजघाट व ऊपरी राजघाट नहर एवं लोअर रोहिणी बांध की नहर प्रणाली का शुभारम्भ/नहर संचालन किया। इस दौरान बताया गया कि निचली राजघाट नहर प्रणाली, चौधरी चरण सिंह ऊपरी राजघाट नहर प्रणाली एवं लोअर रोहिणी बांध की नहर प्रणाली से जनपद के ब्लॉक जखौरा, तालबेहट, महरौनी एवं मड़ावरा के लगभग पैंतीस हजार कृषकों की अड़तीस हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह राजपूत (उपाध्यक्ष) सिंचाई बंधु, अरविंद कुमार सचान अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड-तृतीय, राजीव कुमार सिंह अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड-द्वितीय व अधिशासी अभियंता राजघाट बांध पर्यावरण एवं भू-अर्जन प्रखण्ड राजघाट, नरेश सिंह यादव सहायक अभियंता सिंचाई निर्माण खण्ड-तृतीय, सतीश कुमार बुंदेलकर, सहायक अभियन्ता सिंचाई निर्माण खण्ड-तृतीय, वीएन शर्मा, सहायक अभियंता, अर्जित प्रकाश, खण्ड विकास अधिकारी जखौरा, बाबूलाल दुबे जिला मंत्री भारतीय किसान संघ, केपी बुंदेला ग्राम प्रधान ननौरा, साधु सिंह, राजबहादुर सिंह, ग्राम प्रधान चमरौआ सहित जिला सूचना अधिकारी पीयूष चंद्र राय भी उपस्थित रहे।